भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर सफर करना मुश्किल हो जाता है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है। ऐसे में तेज धूप से बचने के लिए केवल हेलमेट पहनना ही काफी नहीं है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि अगले कुछ दिनों तक जब तक राहत नहीं मिलती, तब तक राइडर्स को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
Avoid heatstroke riding: गर्मी से बचने के लिए हर राइडर को अपनाना चाहिए ये तरीका
सही राइडिंग गियर चुनें
गर्मी में भारी और बंद गियर से बचें। मेश (जालीदार) जैकेट, वेंटिलेटेड हेलमेट और हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे हवा का फ्लो बना रहे और शरीर ठंडा रहे।
लिक्विड लेना न भूलें
लंबी यात्रा के दौरान प्यास लगने का इंतजार न करें। हर 20-30 मिनट में पानी या ओआरएस (ORS) पिते हरें। इसके अलावा अपने साथ नारियल पानी या नींबू पानी जैसी चीजें रख सकते हैं, जो इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी कर सके।
बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी
अगर संभव हो, तो दोपहर 12 से 4 बजे के बीच यात्रा करने से बचने का प्रयास करें। जरूरी काम हो तो हर 5-10 किमी पर किसी पेड़ या फ्लाईओवर की छाया में रुककर ब्रेक ले सकते हैं।
कॉटन कपड़ों का इस्तेमाल करें
इडिंग जैकेट के अंदर हमेशा सूती (Cotton) कपड़े पहनें, जो पसीने को सोख सकें और स्किन इंफेक्शन से भी काफी हद तक बचाने में मदद करते हैं।
बॉडी सिग्नल पहचानें की कोशिश करें
अगर राइड के दौरान अचानक सिरदर्द, ज्यादा कमजोरी या चक्कर महसूस हो, तो तुरंत सड़क किनारे रुकें। अपनी गर्दन और चेहरे पर ठंडा पानी डालें और छायादार स्थान पर थोड़ी देर आराम करें।
सन प्रोटेक्शन का ध्यान रखें
अल्ट्रावायलेट प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस, ग्लव्स और फुल स्लीव कपड़े पहनें।
क्यों जरूरी है अतिरिक्त सावधानी?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हीटवेव के दौरान शरीर जल्दी थकता है और प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी कम हो सकती है। ऐसे में सड़क पर छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए सुरक्षित राइडिंग के लिए खुद को ठंडा और सतर्क रखना बेहद जरूरी है।