फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Errol Musk: एलन के पिता एरोल मस्क ने कहा- अब एक यूनिट भी बिजली बर्बाद नहीं होनी चाहिए, टेस्ला पर भी बोले

Mon, 02 Jun 2025 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जिस तरह हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) की ओर बढ़ रहा है, उसमें भविष्य की जबरदस्त संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Errol Musk - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जिस तरह हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) की ओर बढ़ रहा है, उसमें भविष्य की जबरदस्त संभावनाएं हैं। उन्होंने यह बात अपने दिल्ली दौरे के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कही। इस दौरान उन्होंने भारत की वैश्विक ताकत, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सांस्कृतिक विरासत और भारतीय कंपनी सर्वोटेक से अपनी जुड़ाव के बारे में भी खुलकर बातें कीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tesla: एचडी कुमारस्वामी ने कहा- टेस्ला को भारत में कार बनाने में नहीं है दिलचस्पी, वे सिर्फ शोरूम खोलना चाहते है

"भारत एक सोया हुआ शेर है, जो अब जाग चुका है"
भारत के वैश्विक प्रभाव पर बात करते हुए एरोल मस्क ने कहा, "भारत एक सोया हुआ शेर है, इसमें कोई शक नहीं। अब जबकि भारत की जीडीपी दुनिया की तीसरी या चौथी सबसे बड़ी बन चुकी है, यह वाकई में कमाल की बात है। भारत अब एक वैश्विक शक्ति बन चुका है। और यह बहुत शानदार है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे भारतीय लोग बेहद प्यारे लगते हैं। वे आक्रामक या मतलबी नहीं हैं। वे अपनाने वाले, प्यार देने वाले लोग हैं। ऐसे लोग जब वैश्विक ताकत बनते हैं, तो अच्छा लगता है। दुनिया को अब इसी तरह की सकारात्मक ताकतों की जरूरत है।"

यह भी पढ़ें - EV: इन विदेशी वाहन निर्माताओं की भारत में ईवी निर्माण में दिलचस्पी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने बताए नाम

भारत का ग्रीन एनर्जी की तरफ झुकाव सराहनीय
पर्यावरण को लेकर भारत की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए एरोल मस्क ने कहा, "यहां के लोग साफ दिखा रहे हैं कि वे ग्रीन टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर संभव तरीके से भारत इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह बहुत सही दिशा है।"

भारतीय कंपनी 'सर्वोटेक' से हैं प्रभावित
उन्होंने यह भी बताया कि वो भारतीय कंपनी 'सर्वोटेक' के काम से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने इस कंपनी का अध्ययन किया और यह देखकर खुश हूं कि वो बिजली की बचत और उसके सही इस्तेमाल के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। दुनिया भर में इस तरह की कंपनियां अब उभर रही हैं और यह आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है।"

यह भी पढ़ें - Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर 48V हाइब्रिड असिस्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खासियत

टेस्ला की भारत में एंट्री पर बोले
जब टेस्ला की भारत में आने की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया, तो एरोल मस्क थोड़ा संभलकर बोले, "यह मामला थोड़ा संवेदनशील है क्योंकि टेस्ला एक पब्लिक कंपनी है। यह पूरी तरह हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन जब मैं भारत को देखता हूं, इसकी जनसंख्या, ऊर्जा, और बीवाईडी और अन्य वाहन निर्माता यहां आ रहे हैं, कंपनियों जैसे टाटा और महिंद्रा द्वारा बनाई जा रही शानदार कारें, तो मुझे लगता है कि टेस्ला यहां क्यों नहीं है? लेकिन इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता। यह मेरा निजी नजरिया है।"
 

"बिजली की खपत बढ़ेगी, अब एक यूनिट भी बर्बाद नहीं होनी चाहिए"
एरोल मस्क ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चलते भविष्य में बिजली की मांग बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा, "अभी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट करीब 8 अरब डॉलर का है और अगले 5 साल में ये 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। मतलब साफ है, हमें बहुत ज्यादा बिजली चाहिए। और अब समय आ गया है कि हम एक भी यूनिट बिजली बर्बाद न करें। हर एक बिट बिजली का उपयोग या पुनः उपयोग होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें - Fact Check: दुबई बना 'ओवन'? 'पिघलती कारों' के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या ये सच है?
विज्ञापन

भारत की सभ्यता और आध्यात्मिकता से भी हैं प्रभावित
ऊर्जा और टेक्नोलॉजी से इतर, एरोल मस्क ने भारत की प्राचीन संस्कृति और अध्यात्म की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं अयोध्या में राम मंदिर जरूर जाना चाहता हूं। मुझे भारत के इतिहास के प्रति गहरा सम्मान है। मेरी नजर में दुनिया का इतिहास कहीं न कहीं आकर भारत से जुड़ता है। हमारे पास 14,000 साल पुराने वेद हैं, और शायद उससे भी पुराने। कुछ वेदों में उड़ने वाले यानों का जिक्र भी मिलता है। मेरे पास वे वेद भी हैं। मैंने एक किताब लिखी है जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कई कहानियां शामिल हैं। भारत वाकई एक बेहद रोचक देश है, इसमें कोई दो राय नहीं।" 
 

यह भी पढ़ें - Compact CNG SUV: क्या आप एक किफायती कॉम्पैक्ट सीएनजी एसयूवी ढूंढ रहे हैं? ये हैं पांच विकल्प 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें