फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Plaza: अब टोल पर नहीं चलेगा कैश, 10 अप्रैल से देशभर में लागू हुआ डिजिटल-ओनली टोल, जानें क्या हैं नए नियम

Sun, 12 Apr 2026 03:45 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cashless toll plaza India: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब देशभर के सभी एनएचएआई टोल प्लाजा पर सिर्फ डिजिटल भुगतान स्वीकार किए जाएंगे। बिना फास्टैग या डिजिटल भुगतान विकल्प के टोल पार करना अब महंगा या असंभव हो सकता है।
 
विज्ञापन
fastag pass - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FASTag mandatory India: 10 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में टोल प्लाजा को डिजिटल-ओनली कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर अब कैश काउंटर पूरी तरह बंद हैं। अब वाहन चालकों को फास्टैग, यूपीआई कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ही टोल चुकाना होगा। सरकार का लक्ष्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को खत्म करना, पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


आपके सफर में  क्या बदलेगा?
नई व्यवस्था के तहत, सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर कैश देने का विकल्प अब खत्म हो चुका है और अगर किसी चालक के पास फास्टैग नहीं है, तो उसे यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैकिंग या मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करना होगा।

बिना फास्टैग के क्या होगा?
सरकार ने चेतावनी दी है कि बिना फास्टैग वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर न केवल रोका जा सकता है, बल्कि उनसे दोगुना टोल भी वसूला जा सकता है। इसलिए, यात्रा से पहले अपने फास्टैग को रिचार्ज रखना और उसे सक्रिय रखना अब अनिवार्य है।
विज्ञापन


सरकार ये बदलाव क्यों कर रही है?
इस बदलाव के पीछे सरकार के कई उद्देश्य हैं, जैसे:
  • समय की बचत: टोल प्लाजा पर अब गाड़ियों को रुककर कैश देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे लंबी कतारें खत्म होंगी।
  • पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक: डिजिटल लेनदेन से टोल कलेक्शन में लीकेज और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगाने में मदद मिल सकेगी।
  • तेज आवाजाही: वाहनों की गति तेज होगी, इससे हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। यानी अब किसी को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें