फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elesco Electric Scooters:एलेस्को V1 और V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 100 Km है रेंज, कीमत भी है बहुत कम

Sat, 15 Apr 2023 07:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Elesco (एलेस्को) ने भारतीय बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इनका नाम V1 और V2 रखा गया है।
विज्ञापन
Elesco V1 Electric scooter - फोटो : Elesco
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Elesco (एलेस्को) ने भारतीय बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इनका नाम V1 और V2 रखा गया है। दोनों स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। निर्माता का कहना है कि स्कूटर शहरी यात्रियों और आरामदेह यात्रा करने वाले राइडर्स दोनों को खुश करने के लिए बनाए गए हैं। कीमत समान हो सकती है लेकिन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर के बीच कुछ अंतर हैं।
विज्ञापन


मोटर, बैटरी और रेंज
Elesco V1 का मोटर 2.5 kW का पावर पैदा करता है, जबकि Elesco V2 का इलेक्ट्रिक मोटर 4 kW का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। दोनों स्कूटर में 2.3 kWh बैटरी पैक मिलता है जिसे फुल चार्ज होने में 6-7 घंटे लगता है। रियर व्हील 72V इलेक्ट्रिक हब मोटर से चलता है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में एक बार फुल चार्ज करने पर 80 से 100 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है।

फीचर्स
दोनों स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल एप्लिकेशन कंट्रोल, जीपीएस और इंटरनेट कम्पैटिबिलिटी, कीलेस इग्निशन और साइड स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों स्कूटरों पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एलईडी यूनिट है। दोनों स्कूटर्स पर 3 साल की वारंटी मिलती है। हालांकि, निर्माता ने इसका खुलासा नहीं किया है कि कितने किलोमीटरों तक वारंटी वैध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Elesco V2 Electric Scooter - फोटो : Elesco
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो आगे की ओर टेलिस्कोपिक यूनिट और पीछे की ओर कॉइल स्प्रिंग मिलता है। V1 में 10-इंच के पहिये मिलते हैं जबकि V2 में 12-इंच का बड़ा पहिया मिलता है। दोनों स्कूटर्स की लोडिंग कैपेसिटी 200 किलोग्राम है।

कंपनी की उम्मीदें
एलेस्को के निदेशक मनहर साहनी कहते हैं, "हम बाजार में एलेस्को को पेश करने के लिए रोमांचित हैं, हमारे इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ यात्रा को अधिक कुशल और लागत प्रभावी बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं, बल्कि हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए भी डिजाइन किए गए हैं।"

एलेस्को के निदेशक रौनक जुनेजा ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को बाजार में उच्चतम गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थिरता, सामर्थ्य और सुरक्षा पर हमारा ध्यान हमें उद्योग में अन्य ब्रांडों से अलग करता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें