फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब एक हाथी ने Hyundai Santro को खिलौने की तरह धकेल दिया, देखें वीडियो

Sat, 24 Sep 2022 07:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं जहां जंगली जानवरों ने वाहनों पर हमला किया है। अब एक और वीडियो सामने है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी एक खिलौने की तरह Hyundai Santro Xing हैचबैक कार को धकिया रहा है।
विज्ञापन
Elephant Attack Santro Car - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं जहां जंगली जानवरों ने वाहनों पर हमला किया है। अब एक और वीडियो सामने है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी एक खिलौने की तरह Hyundai Santro Xing हैचबैक कार को धकिया रहा है। यह वीडियो असम के नरेंगी मिलिट्री स्टेशन, गुवाहाटी का है। ऐसा लगता है कि Santro Xing पार्किंग में खड़ी थी जब जंगली हाथी ने उसे धकियाते हुए खेलना शुरू किया। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में जंगली हाथियों को देखा गया है। ऐसा लगता है कि जब हाथी ने हमला किया तो कार के अंदर कोई सवार नहीं था। कार को कितना नुकसान हुआ यह पता नहीं चल सका है। 

जब जंगली हाथी ने धक्का देना शुरू किया तो सैंट्रो के पहिए दायीं ओर मुड़ गए। इस वजह से यह Santro कार गोल-गोल घूमती रही। यह पता नहीं चल पाया है कि हाथी को गुस्सा क्यों आया या किसी ने उसे उकसाया था या नहीं।
विज्ञापन

 


इस बीच में वाहनों पर जानवरों के हमला करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक वाइल्ड इंडियन बाइसन का तिपहिया वाहन पर हमला करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना केरल में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि थ्री-व्हीलर के हेडलैम्प्स की वजह से वाइल्ड इंडियन बाइसन भड़क गया था। एक और घटना थी जो कर्नाटक के हसनुरम में हुई, जहां एक हाथी ने होंडा अमेज पर हमला कर दिया था।

जानकारों का मानना है कि जब आसपास कोई जंगली जानवर हो तो उनसे हमेशा एक सुरक्षित दूरी बना कर रखनी चाहिए। ये जानवर छोटी-छोटी चीजों जैसे डीजल की गड़गड़ाहट, तेज रोशनी, अचानक कोई हरकत, संगीत, हॉर्न जैसी चीजों को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं। जानवर डर सकता है और सोच सकता है कि वह व्यक्ति उस पर हमला करने के लिए यहां आया है। इससे जानवर वाहन पर हमला कर सकते हैं। यदि आपका का सामना कभी किसी जंगली जानवर या उनके झुंड से होता है, तो कार को किनारे खड़ा करना और उनके जाने का इंतजार करना सबसे अच्छा तरीका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें