फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEAT EV Tyres: सिएट ने भारत का पहला फोर-व्हीलर ईवी टायर एनर्जीड्राइव किया लॉन्च, जानें खूबियां

Mon, 01 Aug 2022 05:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CEAT Limited (सिएट लिमिटेड) ने फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए EnergyDrive (एनर्जीड्राइव) टायरों की अपनी नई रेंज लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन
CEAT EV Tyres - फोटो : CEAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी CEAT Limited (सिएट लिमिटेड) ने फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए EnergyDrive (एनर्जीड्राइव) टायरों की अपनी नई रेंज लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन


आम तौर पर, ईवी हाई टॉर्क साइलेंट व्हीकल्स के रूप में ऑपरेट करते हैं, जिससे टायर का शोर ज्यादा स्पष्ट होता है। नए एनर्जीड्राइव टायर्स CALM (सिएट अकॉस्टिक लोअरिंग मैटेरियल) टेक्नोलॉजी की खूबियां से लैस हैं। सिएट इस पेटेंटेड साउंड एब्जॉर्बिंग मैटेरियल  का इस्तेमाल कर रहा है जो वाइब्रेशन ऑफ एब्जॉर्प्शन और फिल्टरेशन की मदद से शोर को कम करता है।       

सिएट ने एनर्जीड्राइव टायरों को ईजीफ्लेक्स नामक नए कैविटी डिजाइन से लैस किया है। नया डिजाइन बेहतर ड्राइविंग रेंज के साथ ईवी के मददगार टायरों को घूमने के दौरान के प्रतिरोध को कम करने में सहायक है। नई एनर्जीड्राइव में इस्तेमाल की गई ड्यूराब्लॉक तकनीक इन टायरों की नई रेंज को बेहतर ब्लॉक स्टिफनेस (कठोरता) और लोअर थ्रेड फ्लेक्सिंग प्रदान करती है। ज्यादा कठोरता सड़क पर वाहन को मोड़ते समय टायरों का घिसना कम करता है, स्टिफनेस टायरों को पारंपरिक वाहनों की तुलना में ज्यादा टॉर्क वाले ईवी के लिए टिकाऊ बनाती है।
विज्ञापन


एनर्जीड्राइव टायरों की लॉन्चिंग पर बोलते हुए सिएट के सीओओ अर्नब बनर्जी ने कहा, "एनर्जीड्राइव जैसे टायर को भारत में पहली बार चार पहिया ईवी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। ईवी आमतौर पर हाई टॉर्क वाले बेहद साइलेंट व्हीकल होते हैं, जिससे टायर का शोर अधिक स्पष्ट होता है। CALM टेक्नोलॉजी के साथ टायरों की हमारी एनर्जीड्राइव रेंज, देश में ईवी मालिकों की इस परेशानी का समधान करेगी। हमें उम्मीद है एनर्जीड्राइव, ईवी मालिकों के बीच पसंदीदा टायर साबित होगा।"  

सिएट पहले से ही भारत में दोपहिया वाहनों के लिए टायर सेंगमेंट में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ टॉप पर है। Tata Ace EV (टाटा ऐस ईवी) के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए टायरों की लॉन्चिंग के साथ कंपनी पहले ही कॉमर्शियल सेगमेंट में एंट्री कर चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें