फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: टेस्ला मॉडल वाई 2024 के लिए यूरोप की सबसे ज्यादा बिकने वाली सूची में 8वें स्थान पर आ गई, जानें इसके मायने

Mon, 12 Aug 2024 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग दबाव में है। और शायद यह यूरोप में सबसे ज्यादा स्पष्ट तरीके से नजर आ रहा है। जानें पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
Tesla Model Y Electric Car - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग दबाव में है। और शायद यह यूरोप में सबसे ज्यादा स्पष्ट तरीके से नजर आ रहा है। जहां Tesla Model Y (टेस्ला मॉडल वाई) 2023 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाली नई गाड़ी से गिरकर जनवरी से जून की अवधि में आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है। यूरोपीय संघ और यूके के बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल की पहली छमाही में यहां टेस्ला मॉडल वाई की 101,181 यूनिट्स बिकीं।
विज्ञापन

हालांकि मॉडल वाई अभी भी यूरोपीय संघ और यूके में मिलाकर सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी है। लेकिन इसके टॉप पोजिशन से गिरने और किसी अन्य ईवी के टॉप-10 सूची में शामिल न होने से पता चलता है कि बैटरी से चलने वाली कारों की मांग में कितनी महत्वपूर्ण कमी आई है। टॉप-10 सूची में पहला स्थान Dacia Sandero (डैचिया सैंडेरो) सब-कॉम्पैक्ट कार ने हासिल किया, जिसकी 1,43,596 यूनिट्स बिकीं। बेहद लोकप्रिय Volkswagen Golf (फॉक्सवैगन गोल्फ) दूसरे स्थान पर रही, जिसकी 126,993 यूनिट्स बिकीं। जबकि Renault Clio (रेनो क्लियो) मिनी कार 1,14,623 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। Volkswagen T-Roc (फॉक्सवैगन टी-रोक) ने 1,11,381 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-5 सूची को पूरा किया।

टेस्ला को झटका?
टेस्ला और कई अन्य ईवी-ओनली ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हालात लगातार कठिन होते जा रहे हैं। यहां तक कि उद्योग के दिग्गजों, जैसे मर्सिडीज-बेंज और फोर्ड भी अपनी योजनाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं। और मौजूदा बाजार रुझानों की क्षमता का आकलन कर रहे हैं।

लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी ईवी निर्माता टेस्ला के लिए, दबाव चीनी निर्माताओं से भी आ रहा है। जिनका घरेलू बाजार में बहुत ही प्रभावशाली असर है। और साथ ही वे विदेशी बाजारों में भी विस्तार कर रहे हैं। बीवाईडी ने काफी अंतर को पाट लिया है। हालांकि ईवी की घटती मांग सभी के लिए एक चुनौती है, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि टेस्ला को दूसरों की तुलना में ज्यादा खोना है।
विज्ञापन

2024 की पहली छमाही में टेस्ला की डिलीवरी दुनिया भर में 2023 की पहली छह महीनों की तुलना में छह प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा कम हो गई। कई प्रमुख बाजारों में आक्रामक कीमत में कटौती से मांग को बढ़ावा देने में ज्यादा मदद नहीं मिली है। सीईओ एलन मस्क ने पहले प्रतिद्वंद्वियों की 'कमजोर' पेशकशों को बड़े ईवी बाजार को नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी ठहराया था। उन्होंने कहा था, "हमने लॉन्च के समय ईवी की अपनाने में तेजी देखी, और फिर थोड़ा सा हैंगओवर हुआ। क्योंकि अन्य लोग आकर्षक ईवी बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें