फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: ईवी निर्माता नियो को चीन में तीसरी फैक्ट्री के लिए मिली नियामक मंजूरी, टेस्ला को देगी टक्कर

Thu, 06 Jun 2024 10:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Nio को चीन में तीसरा कारखाना बनाने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता को 10 लाख कारों तक बढ़ा देगी। जो टेस्ला के विशाल शंघाई प्लांट के लगभग बराबर है।
विज्ञापन
Nio Electric Car - फोटो : Nio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Nio को चीन में तीसरा कारखाना बनाने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता को 10 लाख कारों तक बढ़ा देगी। जो टेस्ला के विशाल शंघाई प्लांट के लगभग बराबर है। तीन जानकार सूत्रों के मुताबिक टेस्ला अपने सबसे बड़े उत्पादन केंद्र शंघाई प्लांट से सालाना 11 लाख वाहन बना सकती है।
विज्ञापन


यह नई मंजूरी Nio के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि 2022 से चीन की सरकारी योजना आयोग अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को लेकर आशंकाओं और मांग में कमी के चलते नए ईवी उत्पादन योजनाओं को स्वीकृति देने में सतर्क था। Nio को पिछले साल के आखिर में वाहन निर्माण का लाइसेंस मिला था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि चीन में बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मामले में आठवें नंबर की कंपनी Nio ने अपने तीसरे कारखाने का निर्माण शुरू कर दिया है। जिसे F3 के नाम से जाना जाता है। सूत्रों ने इस मामले के सार्वजनिक होने से पहले गुमनाम रहने की शर्त पर जानकारी दे रहे थे। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस कारखाने से बड़े पैमाने पर उत्पादन कब शुरू होगा।

सूत्रों ने आगे बताया कि F3 कारखाना पूर्वी प्रांत अनहुई के हुआइनान शहर में स्थित है। और यह प्राथमिक रूप से Nio के नये लॉन्च किये गये किफायती कार ब्रांड Onvo के लिए वाहन बनाएगा।

Nio ने मीडिया को बताया कि उसने तीसरे कारखाने का निर्माण शुरू कर दिया है और इसकी क्षमता सिंगल शिफ्ट में 100,000 यूनिट्स होगी। ईवी निर्माता कंपनी ने एक बयान में बताया कि विस्तार योजना का लक्ष्य Nio और Onvo ब्रांड की कारों की बढ़ती मांग को पूरा करना और हाल ही में लॉन्च की गई गाड़ियों का उत्पादन करना है।

कंपनी ने यह भी कहा कि, "हमारे मौजूदा प्लांट की क्षमता बाजार की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। Nio के साथ कोई अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या F3 कारखाने की क्षमता को बाद में बढ़ाकर 600,000 यूनिट्स तक किया जाएगा, Nio ने कोई जवाब नहीं दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने टिप्पणी के लिए अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

Nio ने मई में Onvo ब्रांड लॉन्च किया था। उसी समय उसने Onvo L60 SUV का भी अनावरण किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 219,900 युआन (30,300 डॉलर) है। जबकि टेस्ला की Model Y की शुरुआती कीमत चीन में 249,900 युआन है।
विज्ञापन

चीन में चल रहे कड़े मुकाबले को देखते हुए Nio अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने और सस्ते मॉडल के साथ बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जिसके कारण कंपनी को अपने कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ी है। और उन दीर्घकालिक परियोजनाओं को स्थगित करना पड़ा है। जो तीन साल के भीतर वित्तीय प्रदर्शन में योगदान नहीं देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें