फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Car: इस इलेक्ट्रिक सेडान में मिलता है 1270 bhp का पावर, 300 Kmph की टॉप स्पीड का करती है दावा

Mon, 20 Nov 2023 09:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का केंद्र बन गया है। देश में विभिन्न वाहन निर्माताओं ने अपने यूनिक उत्पादों को इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के साथ उतारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
HiPhi A Electric Sedan - फोटो : HiPhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का केंद्र बन गया है। देश में विभिन्न वाहन निर्माताओं ने अपने यूनिक उत्पादों को इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के साथ उतारना शुरू कर दिया है। जबकि उनमें से कुछ किफायती मास-मार्केट उत्पादों के रूप में आते हैं, तो कुछ का लक्ष्य प्रमुख वैश्विक ब्रांडों की लग्जरी कारें हैं। कुछ स्पोर्टी परफॉर्मेंस का वादा करने वाले उच्च-स्तरीय इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस हैं। देश की लेटेस्ट HiPhi A एक अनोखी इलेक्ट्रिक सुपर सेडान है।
विज्ञापन


पावर और स्पीड
HiPhi A नाम की इस सुपर सेडान का निर्माण एक चीनी ईवी निर्माता द्वारा किया गया है। जो लग्जरी और परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों के विकास और उत्पादन पर केंद्रित है। HiPhi Z EV पर आधारित, नई सेडान 2023 गुआंगजौ ऑटो शो में प्रदर्शित होने वाली है। इस ईवी में 1,270 बीएचपी पीक पावर जनरेट करने वाला इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम है। इससे कार 300 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा, ईवी सिर्फ 2 सेकंड में 0 से 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होने का दावा करती है। HiPhi ने कहा है कि वह अपनी इस इलेक्ट्रिक सेडान की बिक्री 2025 की शुरुआत से करेगी। 
विज्ञापन

HiPhi A Electric Sedan - फोटो : HiPhi
लुक 
HiPhi A के डिजाइन की बात करें तो इलेक्ट्रिक सुपर सेडान का फ्रंट प्रोफाइल निसान जीटी-आर से प्रेरित दिखती है। इसमें एक सपाट नोज और आकर्षक फ्रंट प्रोफाइल दिया गया है। जिसमें स्लीक एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ तिरछी और तेज एलईडी हेडलैम्प्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक कार होने के बावजूद, HiPhi A में ब्लैक मैश के साथ एक बड़ी ग्रिल है। इसका ओवरऑल डिजाइन पारंपरिक सेडान की तुलना में लम्बी हैचबैक जैसा दिखता है। यह मोटे और बड़े ब्लैक अलॉय व्हील्स पर चलती है, जो डिजाइन में बोल्डनेस को शामिल करता है। कार के रियर लुक की बात करें तो, इसमें टेललाइट के रूप में काम करने वाली एक स्लीक एलईडी स्ट्रिप, एक दो-भाग में बंटा हुआ स्पॉइलर और एक बड़ा डिफ्यूजर मिलता है।

डिजाइन
इस ईवी में तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलते हैं, जिनमें से एक फ्रंट एक्सल पर और दो रियर एक्सल पर फिट होती हैं। HiPhi का दावा है कि EV को इन-हाउस डिजाइन और विकसित किया गया है। और इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी कंपनी द्वारा ही डिजाइन किया गया है। इस ईवी में पावर के लिए एक बड़ा बैटरी पैक मिलता है। हालांकि, निर्माता ने अभी तक बैटरी पैक के साइज का खुलासा नहीं किया है। यह 800-वोल्ट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है।

यह ईवी एक एयर सस्पेंशन सिस्टम से लैस है जिसे HiPhi Z के साथ साझा किया गया है। जिसे मार्च 2023 में पेश किया गया था। इसके अलावा, नए EV में एक रियर स्टीयरिंग सेटअप, एडेप्टिव डैम्पर्स और एक नया टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम मिलता है। निर्माता का दावा है कि ईवी 50:50 वेट डिस्ट्रीब्यूशन (वजन वितरण) के साथ आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें