फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले 80% ज्यादा दिक्कतें पैदा कर रहीं इलेक्ट्रिक कारें!

Mon, 30 Jun 2025 06:39 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Car Reliability Issues: इलेक्ट्रिक कारों को भले ही भविष्य की सवारी कहा जा रहा हो, लेकिन एक नई रिपोर्ट में इनके भरोसेमंद न होने की बात सामने आई है। कंज्यूमर रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईवी में पेट्रोल कारों के मुकाबले 80% अधिक समस्याएं पाई गई हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और इन्हें पर्यावरण के अनुकूल और भविष्य की जरूरत बताया जा रहा है। लेकिन अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था ‘कंज्यूमर रिपोर्ट्स’ की एक नई रिपोर्ट ने इनकी विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों में पेट्रोल से चलने वाली कारों के मुकाबले औसतन 80 प्रतिशत अधिक खराबियां देखी गई हैं।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट अमेरिका के 3.3 लाख से ज्यादा कार मालिकों के फीडबैक पर आधारित है और इसमें साल 2000 से लेकर 2023 तक बनी गाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट का फोकस मुख्य रूप से हालिया मॉडल्स और बीते एक साल में सामने आई दिक्कतों पर है।

यह भी पढ़ें: तबियत बिगाड़ रही इलेक्ट्रिक कारें! नई तकनीक बनी सिरदर्द, रिसर्च में हुआ खुलासा
विज्ञापन


कहां हो रही सबसे ज्यादा परेशानी?
EV कारों में सबसे ज्यादा समस्याएं चार्जिंग सिस्टम से जुड़ी मिली हैं। इसके अलावा, कई गाड़ियों में बॉडी पैनल का सही से फिट न होना, इंटीरियर पार्ट्स का ढीला होना और असेंबली में खामी जैसे मुद्दे सामने आए हैं। कंज्यूमर रिपोर्ट्स में कार टेस्टिंग विभाग के प्रमुख जैक फिशर ने कहा, “यह नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली शुरुआती समस्याओं की कहानी है। ऑटो कंपनियों को इन खामियों को सुधारने में समय लग सकता है।”

प्लग-इन हाइब्रिड्स की स्थिति और खराब
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों (PHEVs) में इलेक्ट्रिक कारों से भी ज्यादा खराबियां दर्ज की गई हैं। चूंकि इन गाड़ियों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है, इसलिए तकनीकी जटिलताएं और बढ़ जाती हैं। BMW X5 और Ford Escape जैसे मॉडलों में 20 से अधिक कैटेगरी में खराबियों की शिकायतें मिली हैं।

यह भी पढ़ें: टेस्ला के ऑटोपायलट सिस्टम पर सवाल! सड़क पर ले चुका है कई लोगों की जान, अब चलेगा नया केस
विज्ञापन


हाइब्रिड कारें बनीं भरोसेमंद विकल्प
इस रिपोर्ट में Toyota Prius जैसी पारंपरिक हाइब्रिड कारों को सबसे ज्यादा भरोसेमंद पाया गया। इन गाड़ियों में पेट्रोल कारों की तुलना में 25% कम दिक्कतें सामने आईं। इसका वजह वर्षों से विकसित हो रही तकनीक और ऑटो कंपनी का अनुभव है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नई तकनीक होने का मतलब हमेशा बेहतर होना नहीं होता। ईवी जरूर क्लीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें ग्राहकों का भरोसा जितने के लिए कई चुनौतियां पार करनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें