इलेक्ट्रिक कार में जल्दी घिसते हैं टायर
- फोटो : Freepik
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। चलाने में कम खर्च के कारण लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ मामलों में एक इलेक्ट्रिक कार पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा खर्च करवा सकती है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में टायर का जल्दी घिसना एक बड़ी समस्या है। इनके टायर ज्यादा तेजी से घिस जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, EV के टायर पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की तुलना में कम समय में बदलने की जरूरत पड़ती है। आखिर इसकी वजह क्या है? आइए जानते हैं।
इसलिए जल्दी घिस जाते हैं इलेक्ट्रिक कार के टायर
कार टायर
- फोटो : Freepik
1. अधिक वजन
इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बैटरी का वजन ज्यादा होता है, जिससे इनका कुल भार पारंपरिक कारों की तुलना में ज्यादा होता है। यही कारण है कि टायरों पर अधिक दबाव पड़ता है और वे जल्दी घिसते हैं।
2. तगड़ा टॉर्क
EV गाड़ियों की मोटर तुरंत अधिक टॉर्क (torque) जनरेट करती है, जिससे टायरों पर अचानक ज्यादा लोड पड़ता है। तेज एक्सेलरेशन की वजह से घर्षण बढ़ जाता है, जिससे टायर तेजी से घिसते हैं।
3. रीजनरेटिव ब्रेकिंग
EV में रीजनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी होती है, जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को चार्ज करने का काम करती है। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान टायरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उनका घिसाव बढ़ जाता है।
टायर लाइफ बढ़ाने के टिप्स
टायर प्रेशर का सही रहना जरूरी
- फोटो : Porsche
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं EV टायर की लाइफ:
- टायर प्रेशर को सही बनाए रखें
- धीरे-धीरे एक्सेलरेट और ब्रेकिंग करें
- समय-समय पर टायरों की बैलेंसिंग और अलाइनमेंट कराएं
- हाई-क्वालिटी EV-स्पेसिफिक टायर का इस्तेमाल करें