फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Car: संभालकर रखें इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, खराब होने पर आता है इतना तगड़ा खर्च

Wed, 22 May 2024 05:20 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार हैं या फिर आप इन दिनों इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं तो एक मिनट ठहरकर इस खबर को जान लीजिए। इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को संभालकर रखना चाहिए। बैटरी में दिक्कत आने पर उसे बदलना पड़ता है, ऐसे में काफी मोटा खर्चा आता है। 
 
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। बाजार में अभी भी फ्यूल के दाम काफी ज्यादा हैं, यही वजह है कि काफी लोग इलेक्ट्रिक कार की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार चलाते वक्त कई तरह की सावधानियां रखनी पड़ती है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह बैटरी पर निर्भर होती है। ऐसे में कार की बैटरी में जरा सी दिक्कत कार के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

घटिया गुणवत्ता वाली बैटरी

इलेक्ट्रिक कार खरीदते वक्त काफी लोग कार की रेंज और सुरक्षा फीचर के बारे में पूछते हैं। मगर अधिकतर लोग कार की बैटरी के बारे में कोई सवाल नहीं करते हैं। इलेक्ट्रिक कार के लिए बैटरी ही सबकुछ होता है, अगर बैटरी की क्षमता के बारे में जानकारी हासिल नहीं की तो फिर बाद में आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। कार की बैटरी अगर घटिया और खराब गुणवत्ता वाली है तो इससे कार की रेंज पर भी बुरा असर पड़ता है। 

कितने समय में खराब होती है बैटरी

बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में बड़ा बदलाव देखा गया है। वाहन निर्माता अब इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को पहले से बेहतर बना रहे हैं। साथ ही 6 से 8 साल तक की वारंटी भी दे रहे हैं। हालांकि, बैटरी पर वारंटी अभी भी सीमित तौर पर मिल रही है। मगर यहां पर आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाली बैटरी इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले ज्यादा लंबी चलती है। ऐसे में अगर बैटरी में किसी तरह की दिक्कत आ जाए या फिर बैटरी पूरी तरह से खराब हो जाए तो फिर बैटरी को बदला जाता है। 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बदलने पर खर्चा

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है या फिर इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि अगर इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खराब हो जाती है तो फिर बैटरी को बदलना पड़ता है। अलग-अलग दावों के मुताबिक, बैटरी बदलने में लगभग 30 से 35 हजार रुपये का खर्चा आता है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार की बैटरी के मामले में ये कीमत और बढ़ जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें