काफी लोग कार के टायरों में साधारण हवा भरवाते हैं। ऐसे में यह हवा काफी ज्यादा तेजी से फैलती है और टायर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, इस समस्या से बचने के लिए गाड़ी के टायरों में नाइट्रोजन गैस को भरवाना चाहिए। यह गैस टायरों में जल्दी फैलती नहीं है, ऐसे में इस वजह से सड़क पर टायरों की पकड़ अच्छी बनी रहती है।
गर्मी के दौरान अगर टायर सही से काम नहीं कर रहे हैं तो कार चलाने में काफी दिक्कत होगी, बल्कि कार सही ढंग से चलेगी ही नहीं। गर्मी के दौरान इंजन काफी देर तक चलें तो इससे इंजन काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में गाड़ी के टायरों पर भी इसका असर नजर आने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि लंबे सफर पर जाने से पहले कार के इंजन और टायरों की सही जांच कर लें।
गर्मी में कार के टायर फटने की एक बड़ी वजह है कि कार के एसी का सही इस्तेमाल न होना। गर्मी के दौरान एसी का सही ढंग से इस्तेमाल बेहद जरूरी है। गर्मी में कार के एसी चलाने के बाद सभी खिड़कियों को बंद रखें, ताकि एसी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। वरन इंजन पर अधिक दबाव पड़ेगा और फिर टायर भी गर्म होकर फट सकते हैं।
गर्मी के मौसम में कार के इंजन को ठंडा रखने में रेडिएटर अहम भूमिका निभाता है। इंजन में एक लिक्विड चीज डाली जाती है, कई बार यह लीकेज होने की वजह से इंजन से बाहर आ जाती है। ऐसे में यही लीकेज कई बार टायर फटने का कारण बन सकती है। ऐसे में टायरों के लिए रेडिएटर का खास ध्यान रखना जरूरी है।