फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद

Wed, 11 Jun 2025 11:27 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ducati (डुकाटी) ने अपनी पॉपुलर बाइक Scrambler 1100 (स्क्रैम्बलर 1100) को दुनियाभर के बाजारों से हटा लिया है, जिसमें भारत भी शामिल है। डुकाटी इंडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है और कंपनी की वेबसाइट से भी इस मॉडल को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Ducati Scrambler 1100 - फोटो : Ducati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ducati (डुकाटी) ने अपनी पॉपुलर बाइक Scrambler 1100 (स्क्रैम्बलर 1100) को दुनियाभर के बाजारों से हटा लिया है, जिसमें भारत भी शामिल है। डुकाटी इंडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है और कंपनी की वेबसाइट से भी इस मॉडल को हटा दिया गया है। Scrambler 1100 को आने वाले यूरोप के यूरो5+ एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट नहीं किया गया। इसलिए यह भारत के नए BS6.2 मानकों पर भी खरा नहीं उतरता। भारत में यह बाइक पूरी तरह से आयात की जाती थी। और इस बाइक के लगभग आठ साल के सफर के बाद इसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 200 4V: नई 2025 अपाचे आरटीआर 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
विज्ञापन

कैसी थी Scrambler 1100 की परफॉर्मेंस
Scrambler 1100 को पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था। इसमें 1,079 सीसी का L-Twin इंजन लगा था, जो 7,500 rpm पर 85 bhp की पावर और 4,750 rpm पर 88 Nm का टॉर्क देता था। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से जोड़ा गया था। यह इंजन असल में 2009 से मौजूद है और पहले डुकाटी की Hypermotard (हाइपरमोटार्ड) और Monster 1100 (मॉन्सटर 1100) में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया गया था।

इस बाइक के इंजन को खास तौर पर Scrambler 1100 के लिए अपडेट किया गया था। जिसमें ऑयल-कूलिंग सिस्टम, राइड-बाय-वायर तकनीक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए थे। 2018 में यह अपडेटेड इंजन बाजार में उतारा गया और तब से यह मॉडल बिक्री में था।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: क्रिसिल की चेतावनी- 'रेयर अर्थ' संकट है असली, और आगे और बिगड़ सकता है 

यह भी पढ़ें - EV Sales: मई 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पैसेंजर से लेकर कमर्शियल सेगमेंट तक दिखा बढ़ता ट्रेंड

Scrambler 800 की बिक्री जारी रहेगी
जहां Scrambler 1100 को अलविदा कहा गया है, वहीं डुकाटी की 803 सीसी वाली Scrambler 800 अभी भी बिक्री में बनी रहेगी। यह बाइक ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है। इसकी दूसरी पीढ़ी फिलहाल बिक्री में है। और इसमें लगा इंजन 8,250 rpm पर 72 bhp की पावर और 7,000 rpm पर 65 Nm का टॉर्क देता है। इसे भी 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Scrambler 800 की कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होकर करीब साढ़े 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह बाइक चार वेरिएंट्स में मिलती है - Icon Dark (आइकन डार्क), Icon (आइकन), Full Throttle (फुल थ्रॉटल) और Nightshift (नाइटशिफ्ट)। जिनमें पेंट स्कीम और स्टाइल में कुछ अंतर देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें क्यों बन रही खरीदारों की पसंद
विज्ञापन

क्या आएगा Scrambler 1100 का नया वर्जन?
डुकाटी स्क्रैम्बलर रेंज हमेशा से ही एक खास पेशकश रही है। और स्क्रैम्बलर 1100 ने कीमत के हिसाब से सबसे ज्यादा पावर नहीं मिलती थी। इसके आखिरी मॉडल की कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये से लेकर करीब 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डुकाटी भविष्य में Scrambler 1100 के लिए कोई नया और ज्यादा मॉडर्न इंजन वाला वर्जन लाने की योजना बना रही है या नहीं। 

यह भी पढ़ें - Flying Buses: दिल्ली और बंगलूरू में चलेगी उड़ने वाली बसें? नितिन गडकरी ने बताए सरकार के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान 

यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel Taxi Ban: दिल्ली-एनसीआर में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगेगा बैन, जानिए कब से लागू होगा नियम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें