दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स
इस बाइक में 1,103cc का डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल V4 इंजन मिलता है, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें ओहलिन्स इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, ड्राई क्लच, एडजस्टेबल फुटपेग्स, जीपीएस मॉड्यूल, अलकैंटरा सीट और कई कार्बन फाइबर पार्ट्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Atal Setu Toll: अटल सेतु यूजर्स के लिए खुशखबरी, टोल छूट बढ़ी, ईवी के लिए पूरी तरह माफी
हर बाइक को मिलेगा यूनिक पहचान नंबर
हर पैनिगेल V4 ट्राइकलर बाइक पर यूनिक यूनिट नंबर अंकित किया गया है। इसके साथ मालिकों को सर्टिफिकेट ऑफ ऑथेंटिसिटी, खास बाइक कवर और एक्सक्लूसिव एक्सेसरी बॉक्स भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगी एनओसी, सरकार ने नए नियम की जारी की अधिसूचना
इटालियन विरासत को समर्पित खास डिजाइन
Panigale V4 Tricolore, डुकाटी की इटालियन विरासत का जश्न मनाती है और 1984 की आइकॉनिक Ducati 750 F1 को श्रद्धांजलि देती है। इसमें असिमेट्रिक ट्राइकलर लिवरी दी गई है, जिसे एल्डो ड्रूडी ने सेंट्रो स्टाइल डुकाटी के साथ मिलकर डिजाइन किया है। बाइक पर इटली के झंडे के रंग, रेसिंग इंस्पायर्ड ग्राफिक्स, नीचे की फेयरिंग पर चेकर्ड फ्लैग डिजाइन और नंबर-वन प्लेट्स दी गई हैं। जो इसे फैक्ट्री रेस बाइक जैसा लुक देती हैं।
यह भी पढ़ें - Power Tailgate SUV: एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? ये है पावर टेलगेट वाली टॉप-5 गाड़ियां, कीमत 12-25 लाख रुपये
लेटेस्ट Panigale V4 प्लेटफॉर्म पर आधारित
यह स्पेशल एडिशन डुकाटी के लेटेस्ट Panigale V4 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें सातवीं पीढ़ी के सुपरबाइक अपडेट्स दिए गए हैं। इसमें नया चेसिस, इंटीग्रेटेड एयरोडायनामिक्स और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे डुकाटी व्हीकल ऑब्जर्बर (DVO) और रेस eCBS शामिल हैं। जो रोड और ट्रैक दोनों पर परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: चीन की नई नीति से मिलेगा ईवी झटका! भारत में बढ़ सकती हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें
ट्रैक-फोकस्ड हार्डवेयर की खासियत
पैनिगेल V4 ट्राइकलर पहली ऐसी Tricolore बाइक है, जिसमें कार्बन फाइबर व्हील्स दिए गए हैं। इससे वजन कम होता है और हैंडलिंग व टर्न-इन बेहतर होता है। इसके अलावा यह दुनिया की पहली प्रोडक्शन बाइक है, जिसमें ब्रेम्बो के 338.5 mm टी-ड्राइव फिन्ड ब्रेक डिस्क लगाए गए हैं।
यह भी बढ़ें - Tata Motors: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किए 17 नए ट्रक, डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में बड़ा विस्तार
यह भी पढ़ें - Seat Belt: आर्मी यूनिफॉर्म में सनी देओल ने चलाई Defender SUV, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पूछा- सीट बेल्ट कहां है?