बाइक लवर्स के लिए Ducati ने भारत में अपनी नई बाइक Multistrada 1260 Enduro को लांच कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत 19.99 लाख और 20.23 लाख रुपये रखी है। इस बाइक में आपको दो कलर ऑप्शन- Ducati रेड और सैंड मिलेंगे।
इंजन
बात इंजन की करें तो बाइक में 1,262cc, ट्विन-सिलिंडर इंजन लगा है जो 156bhp की पावर और 128 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्लिपर क्लच के साथ इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में ट्विन 320 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 265 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वही इसके फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच के टायर्स लगे हैं।
फीचर्स
नई Multistrada 1260 Enduro में राइडिंग मोड्स, 8 सेटिंग्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, Ducati कॉर्नरिंग लाइट्स और सेमी-ऐक्टिव Ducati स्काईहुक सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा बाइक में 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले लगा है जिसे ब्लूटूथ के जरिये अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।
उपलब्धता
ग्राहक नई Multistrada 1260 Enduro की बुकिंग फिलहाल दिल्ली और NCR, चेन्नै, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, कोची, अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में कंपनी की डीलरशिप पर करवा सकते हैं। इस बाइक का सीधा मुकाबला BMW R 1250 GS एडवेंचर और ट्रायम्फ टाइगर 1200 XCx जैसी बाइक्स के साथ होगा।