फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hummer: दुबई शेख की 46 फीट लंबी और 21 फीट ऊंची विशालकाय हमर इंटरनेट पर वायरल, देखें वीडियो

Fri, 28 Jul 2023 07:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Huge Hummer H1 X3 Owned By Hamad Bin Hamdan Al Nahyan - फोटो : Social Media
विज्ञापन
इंटरनेट पर एक बार फिर विशाल Hummer H1 ‘X3’ (हमर एच1 'एक्स3') का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी और का नहीं बल्कि गाड़ियों के दीवाने और दुबई के अरबपति शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान का है। 'दुबई के रेनबो शेख' के नाम से मशहूर, उन्हें अपने पसंदीदा वाहनों के विशाल वर्जन तैयार करने का अनोखा जुनून है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में 'X3' की भव्य मौजूदगी को देखा जा सकता है। क्योंकि यह सड़क पर रेगुलर साइज की कारों की तुलना में कहीं ज्यादा ऊंची है। इंटरनेट यूजर्स ने चौंका देने वाले इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने हास्य में कहा, "यह बहुत बेकार है ..." जबकि दूसरा इसके आकर्षक न दिखने को स्वीकार करने के बावजूद, इसे ड्राइव पर ले जाने की इच्छा जाहिर करने से खुद को नहीं रोक सका।

4 कार म्यूजियम के मालिक हैं शेख
जहां ज्यादातर लोग एक रेगुलर हमर एच1 को काफी बड़ा मानते हैं, शेख नाहयान के लिए यह बात लागू नहीं होती है। उनके लिए "बहुत छोटा" एक विदेशी कॉन्सेप्ट है। लगभग 20 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति और संयुक्त अरब अमीरात में चार कार म्यूजियम के मालिक हैं। उनके कार कलेक्शन में 'X3' से भी बढ़कर गाड़ियां हैं। इस विशाल हमर के साथ, उनके पास एक विशाल जीप, एक विशाल पावर वैगन और अन्य दिलचस्प रहस्यमय वाहन हैं, जिन्होंने कई लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाया है।
विज्ञापन


देखें वीडियो
 

शेख की 'X3' की साइज
शेख की 'X3' के साइज की बात करें तो, यह दिमाग चकरा देने वाला हैं। इसकी लंबाई लगभग 46 फीट, ऊंचाई 21.6 फीट और चौड़ाई 19 फीट है। वाहन के हर पहिये पर अलग-अलग डीजल इंजन लगे हैं। यह विशाल वाहन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। बल्कि यह पूरी तरह से चालू है और इसमें पावरफुल 4-व्हील ड्राइव क्षमताओं का दावा किया गया है।

इंटीरियर
'X3' के इंटीरियर की बात करें तो, वह किसी को इसकी बाहरी भव्यता के मुताबिक न लगे। लेकिन इसमें कुछ आश्चर्यजनक सुविधाएं मिलती हैं। इसमें शौचालय और सिंक लगाया गया है। जो कि शेख के विशाल 1950 पावर वैगन के समान एक शानदार मोबाइल स्पेस में तब्दील होने की संभावना का इशारा करता है, जिसे एक होटल के समान बेडरूम के साथ डिजाइन किया गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
इस बीच, गाड़ियों को लेकर शेख की दिलचस्पी सिर्फ हमर तक सीमित नहीं है। उनके पास आश्चर्यजनक रूप से 4×4 क्षमता से लैस 718 वाहन हैं। जिससे उन्हें ऐसी कारों के सबसे बड़े संग्रह के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है।
विज्ञापन


लेटेस्ट रिपोर्टों के मुताबिक, Hummer H1 'X3' संयुक्त अरब अमीरात के अल मैडम में ऑफ-रोड हिस्ट्री म्यूजियम में शानदार तरीके से डिस्प्ले पर रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें