फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Fine: दुबई में इंडिकेटर ऑन नहीं करने पर लगा 25,000 रुपये का जुर्माना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Tue, 04 Nov 2025 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यापारी ने सोशल मीडिया पर ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने इंटरनेट पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जोरदार चर्चा छेड़ दी।
विज्ञापन
दुबई - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यापारी ने सोशल मीडिया पर ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने इंटरनेट पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जोरदार चर्चा छेड़ दी। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त को ड्राइविंग के दौरान सड़क पर दिशा बदलते समय सिर्फ इंडिकेटर नहीं चालू करने पर करीब 25,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Hyundai Venue: नई ह्यूंदै वेन्यू भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत

सोशल मीडिया पर चर्चा की शुरुआत
सौमेंद्र जेना नाम के इस कारोबारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, "दुबई में मेरे एक दोस्त को सिर्फ इंडिकेटर नहीं ऑन करने के लिए 25,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। सोचिए, अगर भारत में ऐसे सख्त नियम लागू हो जाएं तो ट्रैफिक कितना सुधर जाएगा।" 

जेना ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें दुबई पुलिस की चालान पर्ची दिखाई दे रही थी। चालान 3 अक्तूबर को "गाड़ी की दिशा बदलते वक्त इंडिकेटर न लगाने या गलत ओवरटेक करने" के लिए काटा गया था। यह चालान 1000 AED (करीब 25,000 रुपये) का था।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: टेस्ला रोडस्टर की डिलीवरी पर उठा सवाल, तो एलन मस्क ने अब उड़ने वाली कार का किया वादा!

भारत से तुलना और ऑनलाइन बहस
जेना की इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने कहा कि अगर ऐसे नियम भारत में लागू हुए तो लोग भारी चालान तो देंगे नहीं, बल्कि रिश्वत बढ़ जाएगी। एक अन्यू यूजर ने लिखा, "अगर भारत में 25,000 रुपये का चालान लगेगा तो आधे लोग तो कंगाल हो जाएंगे, क्योंकि ज्यादातर तो लोन पर जी रहे हैं।"

दूसरे ने कहा, "जब भारत में ट्रैफिक जुर्माना बढ़ा था, तब पुलिस वाले 500 रुपये की रिश्वत मांगने लगे थे। ऐसे में इतना बड़ा जुर्माना रिश्वत को और बढ़ाएगा।"

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: सनरूफ का बढ़ता क्रेज, स्टाइल से ज्यादा खतरा! कितनी सुरक्षित हैं ये स्टाइलिश कारें?

"दुबई के पास बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है"
कई लोगों ने इस बहस में दुबई की सड़कों और ट्रैफिक सिस्टम का उदाहरण भी दिया। एक यूजर ने लिखा, "दुबई की सड़कों पर बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है, चौड़ी लेन, हर वक्त काम करने वाले ट्रैफिक सिग्नल, साफ निशान लगे हाईवे और रोशन गलियां। ऐसे में वहां सख्त नियम चल भी सकते हैं।" 

एक अन्य यूजर ने कहा, "हमारे यहां तो हर गलती का बहाना टैक्स या गड्ढे बन जाते हैं। असली दिक्कत ये है कि हम खुद ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से नहीं लेते।"

यह भी पढ़ें - Honda Elevate ADV Edition: होंडा एलिवेट एडीवी एडिशन लॉन्च, मिला स्पोर्टी लुक और नए फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
विज्ञापन

दुबई के इस चालान ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर भारत में भी ट्रैफिक नियमों को इतनी सख्ती से लागू किया जाए, तो शायद सड़क हादसे और ट्रैफिक का अराजक माहौल काफी हद तक सुधर सकता है। लेकिन सवाल यह भी है क्या भारतीय सिस्टम और नागरिक इतनी सख्ती के लिए तैयार हैं? 

यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा ने भारत में कैमरी, वेलफायर और लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियों को वापस मंगाया, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें - Car Accident: अगर आप कार दुर्घटना का हो गए हैं शिकार तो क्या करें, ये हैं जरूरी कदम और सावधानियां 

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक सिस्टम हुआ डिजिटल, कैमरे से कटेगा चालान, जानें कैसे करेगा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें