फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Hyundai Venue: नई ह्यूंदै वेन्यू भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत

Tue, 04 Nov 2025 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार कार को एक फ्रेश लुक, बेहतर टेक्नोलॉजी और अपडेटेड इंटीरियर के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
2025 Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार कार को एक फ्रेश लुक, बेहतर टेक्नोलॉजी और अपडेटेड इंटीरियर के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जबकि टॉप मॉडल 9.14 लाख रुपये तक जाएगा। ये कीमतें 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेंगी और सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट पर लागू हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Elon Musk: टेस्ला रोडस्टर की डिलीवरी पर उठा सवाल, तो एलन मस्क ने अब उड़ने वाली कार का किया वादा!

2025 Hyundai Venue N-Line 
भारत में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ 2025 Hyundai Venue N-Line (2025 ह्यूंदै वेन्यू एन-लाइन) को भी पेश किया गया है। इसकी बुकिंग 25,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू हो गई है। रेगुलर वेन्यू के परफॉर्मेंस-केंद्रित वर्जन के रूप में निर्मित, यह नया मॉडल नए डिजाइन, एडवांस्ड तकनीकी सूट और एडवांस्ड ड्राइवर-सहायता प्रणालियों के साथ एक जेनरेशनल अपग्रेड का प्रतीक है। यह स्पोर्टी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी युवा उत्साही लोगों के लिए डिजाइन की गई है। और इसमें कॉस्मेटिक अपग्रेड, विशेष रूप से ट्यून किए गए कंपोनेंट्स और नए फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: सनरूफ का बढ़ता क्रेज, स्टाइल से ज्यादा खतरा! कितनी सुरक्षित हैं ये स्टाइलिश कारें?

वेरिएंट्स और कीमत
2025 ह्यूंदै वेन्यू अब HX सीरीज के नाम से आठ वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी- HX2, HX4, HX5, HX6, HX6T, HX7, HX8 और HX10।
  • HX2 की कीमत ₹7.89 लाख
  • HX4 की कीमत ₹8.79 लाख
  • HX5 की कीमत ₹9.14 लाख (एक्स-शोरूम)

बाकी इंजन वेरिएंट्स की कीमतें कंपनी जल्द बताएगी। इस नए HX नामकरण से ह्यूंदै अपने सभी मॉडल्स के लिए एक समान स्ट्रक्चर लाना चाहती है। आगे चलकर Creta (क्रेटा) और Exter (एक्सटर) में भी यही देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Honda Elevate ADV Edition: होंडा एलिवेट एडीवी एडिशन लॉन्च, मिला स्पोर्टी लुक और नए फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

इंजन पावर और ट्रांसमिशन
वेन्यू के इंजन ऑप्शन्स पुराने लेकिन भरोसेमंद रखे गए हैं- 
  • 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83 बीएचपी)
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 बीएचपी)
  • 1.5-लीटर डीज़ल (115 बीएचपी)

ट्रांसमिशन के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल/iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। कंपनी के मुताबिक थ्रॉटल रिस्पॉन्स और NVH लेवल्स (नॉइज, वाइब्रेशन, हार्शनेस) को बेहतर किया गया है, जिससे ड्राइविंग और भी स्मूद महसूस होगी। 

 

डिजाइन में बड़े बदलाव
नए 2025 मॉडल में वेन्यू का डिजाइन अब और बॉक्सी और शार्प हो गया है। आगे की ग्रिल अब डार्कर फिनिश में है, साथ ही नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और अपडेटेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स कार को ज्यादा बोल्ड लुक देते हैं। बंपर भी पहले से चौड़ा और मस्कुलर दिखता है।

कार की लंबाई भले वही है, लेकिन व्हीलबेस 30 मिमी बढ़ा दिया गया है, जिससे स्पेस बेहतर हुआ है। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जो अब ह्यूंदै का नया सिग्नेचर डिजाइन बन चुका है।

यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा ने भारत में कैमरी, वेलफायर और लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियों को वापस मंगाया, जानें क्या है वजह

कैसा है इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो अब डैशबोर्ड पर डुअल 12.3-इंच स्क्रीन दी गई है- एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में। सेंट्रल कंसोल को साफ-सुथरा लुक मिला है, एयर वेंट्स का डिजाइन बदला गया है, और सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल बढ़ाया गया है। हाई-वेरिएंट्स में टू-टोन इंटीरियर और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री दी गई है।

यह भी पढ़ें - Car Accident: अगर आप कार दुर्घटना का हो गए हैं शिकार तो क्या करें, ये हैं जरूरी कदम और सावधानियां

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
अब वेन्यू में टेक्नोलॉजी का बड़ा डोज मिला है। डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं वॉइस कमांड और ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी ऊंचे वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

हाई वेरिएंट्स में अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम, सिंगल-पैन सनरूफ और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक सिस्टम हुआ डिजिटल, कैमरे से कटेगा चालान, जानें कैसे करेगा काम

सेफ्टी में बड़ा सुधार
अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। साथ ही ABS, ESC, हिल-असिस्ट और रियर कैमरा भी हर वर्जन में मिलेगा। कुछ वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं। जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

इससे वेन्यू अब बड़ी सेगमेंट की अन्य एसयूवी के मुकाबले में आ गई है।

यह भी पढ़ें - NH: हाईवे पर हादसों पर सख्ती, राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं के लिए ठेकेदारों पर लगाएगा जुर्माना 

कंपनी की स्टार सेलर
वेन्यू अब भी भारत की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है और ह्यूंदै की बिक्री में बड़ी हिस्सेदारी रखती है। यह कार कंपनी के पुणे प्लांट में बनने वाला पहला मॉडल है और आने वाले 26 नए लॉन्च की शुरुआत मानी जा रही है। अब तक 7 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं और नई वेन्यू को 30 देशों में निर्यात भी किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - DL Mobile Link: अब आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल नंबर से ऐसे करें लिंक 
विज्ञापन

ह्यूंदै के 2030 रोडमैप की शुरुआत
नई वेन्यू को ह्यूंदै मोटर इंडिया के ग्लोबल रोडमैप 2030 का पहला कदम माना जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक वह अपनी 30 प्रतिशत गाड़ियां निर्यात करे, 15 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करे और कुल राजस्व में 1.5 गुना बढ़ोतरी करे। साथ ही, SUV और MPV से कुल बिक्री का 82 प्रतिशत हिस्सा आए, ऐसा भी लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें - FASTag: अब फास्टैग यूजर्स के लिए KYV जरूरी, NHAI ने आसान की प्रक्रिया, जानें कैसे करें आवेदन और वाहन सत्यापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें