फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fix Driving License Scrutiny Online: ड्राइविंग लाइसेंस स्क्रूटनी में फंसा? बिना RTO जाए घर बैठे ऐसे करें फिक्स

Tue, 17 Mar 2026 10:18 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parivahan Portal DL Status: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पूरी तरह डिजिटल है, लेकिन अक्सर स्क्रूटनी (दस्तावेजों की जांच) की वजह से आवेदन आरटीओ स्तर पर अटक जाता है। अगर आपका स्टेटस भी पेंडिंग दिखा रहा है, तो आपको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। इस आसान ऑनलाइन ट्रिक से आप घर बैठे अपने दस्तावेजों को फिर से सत्यापित कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to fix DL scrutiny without visiting RTO: ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ वाहन चलाने का परमिट नहीं, बल्कि एक अहम पहचान दस्तावेज भी है। इसे बनवाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे के परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में आपके दस्तावेजों का डिजिटल वेरिफिकेशन होता है। अगर इनमें कोई गड़बड़ी होती है, तो आपका आवेदन स्क्रूटनी यानी जांच के कारण में अटक सकता है।
विज्ञापन


स्क्रूटनी में अटकने के मुख्य कारण
  • दस्तावेज साफ (clear) न होना।
  • गलत या एक्सपायर डॉक्यूमेंट।
  • स्वयं सत्यापन जैसे हस्ताक्षर न होना।
  • गलत फॉर्मेट या साइज में अपलोड हो जाना।
  • नाम या जन्मतिथि में मिसमैच होना।
ये भी पढ़े: Car Tips: क्या आपकी कार पर स्क्रैच या डेंट पड़ गया? जानें घर पर ठीक करने के पांच आसान और स्मार्ट तरीके

बिना आरटीओ जाए स्क्रूटनी की समस्या हल कैसे करें?
अगर आपका आवेदन काफी समय से अप्लीकेशन इज अंडर प्रोसेसिंग एट आरटीओ लेवल(Application is under processing at RTO level) दिखा रहा है, तो नीचे बताए गएं इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा...
विज्ञापन


1. पोर्टल पर लॉगिन करें
सबसे पहले आधिकारिक सारथी परिवहन पोर्टल पर जाएं और अपने राज्य का चुनाव करें।

2. अपलोड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं
होमपेज पर आपको कई विकल्प दिखेंगे। वहां अपलोड डॉक्यूमेंटटैब पर क्लिक करें। अपना आवेदन नंबर (अप्लीकेशन नंबर) और जन्म तिथि दर्ज करें। मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए इसे सत्यापित करें।

3. सेल्फ-डिक्लेरेशन और री-अपलोड
लॉगिन के बाद एक चेकबॉक्स दिखेगा कि मैं घोषणा करता हूं कि प्रदान की गई जानकारी सत्य है। इसे टिक करें। अब उन दस्तावेजों की सूची देखें जो पेंडिंग या रिजेक्टेड दिख रहे हैं।

4. सही तरीके से करें अपडेट
  • अटकी हुई फाइल पर क्लिक करें। ध्यान रहे:
  • दस्तावेज रंगीन (कलर्ड) स्कैन होने चाहिए।
  • काली स्याही से हस्ताक्षर जरूर करें।
  • अपलोड करने के बाद अपडेट और फिर कंफर्म पर क्लिक करें।
ये भी पढ़े: Tourist Buses: केरल में टूरिस्ट बसों के लिए सफेद रंग का नियम खत्म, ऑपरेटरों को मिली राहत

5. स्टेटस चेक करें
अपलोड करने के 1-2 वर्किंग दिनों के बाद, पोर्टल पर कंप्लीट योर पेंडिंग अप्लीकेशन (Complete your Pending Application)पर जाकर स्टेटस चेक करें। आमतौर पर सही दस्तावेज अपलोड होते ही स्क्रूटनी क्लियर हो जाती है।

6. डॉक्यूमेंट स्कैन करते समय रखें ध्यान
डॉक्यूमेंट सही अपलोड करना सबसे जरूरी है। इसके लिए आप भरोसेमंद एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे एडोब स्कैन और माइक्रोसॉफ्ट लेंस। ध्यान दें कि थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से डॉक्यूमेंट अपलोड या कंप्रेस करना रिस्की हो सकता है।



कब जाना पड़ सकता है आरटीओ?
अगर बार-बार अपलोड के बाद भी स्टेटस नहीं बदलता या प्रोसेसिंग एट आरटीओ लेवल दिखता है, तो आपको आरटीओ जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कराना पड़ सकता है।

इस समस्या से कैसे बचें?
  • डॉक्यूमेंट अपलोड से पहले सभी डिटेल्स मैच करें।
  • साफ और सही स्कैन अपलोड करें।
  • स्वयं-सत्यापन जरूर करें।
  • पोर्टल के निर्देश ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें