फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: एक अप्रैल से महंगी होंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम और किन पर पड़ेगा असर

Mon, 16 Mar 2026 06:50 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Motors Price Hike 2026: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल के महंगे होने के कारण ये फैसला लिया गया है। किन-किन गाड़ियों के दाम बढ़ेंगे और कितनी बढ़ोतरी होगी आइए जानते हैं....
विज्ञापन
टाटा मोटर्स - फोटो : X @TataMotors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप टाटा का ट्रक, बस या कोई अन्य कमर्शियल गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है। भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल 2026 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। आइए समझते हैं कि गाड़ियां कितनी महंगी होंगी और कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया है।

कितनी बढ़ेगी कीमत?

कंपनी के मुताबिक, गाड़ियों की कीमतों में अधिकतम 1.5% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, यह इजाफा सभी गाड़ियों पर एक जैसा नहीं होगा। आप कौन सा मॉडल (ट्रक, बस या पिक-अप) और कौन सा वेरिएंट खरीद रहे हैं, उसके हिसाब से ही कीमत में होने वाला बदलाव तय होगा।

कंपनी को क्यों बढ़ाने पड़े दाम?

आजकल गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल- जैसे स्टील और अन्य पार्ट्स काफी महंगे हो गए हैं। टाटा मोटर्स ने बताया है कि इन्हीं बढ़ती लागतों का बोझ कम करने के लिए उन्हें गाड़ियों के दाम बढ़ाने का यह फैसला लेना पड़ा है।

शेयर बाजार पर दिखा सकारात्मक असर

सोमवार को जैसे ही कंपनी ने दाम बढ़ाने की घोषणा की, शेयर बाजार में इसका अच्छा असर देखने को मिला। टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी आई और यह 2.82% की उछाल के साथ ₹437.75 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में यह मामूली सी बढ़ोतरी कंपनी को कच्चे माल की महंगाई से निपटने में मदद करेगी और साथ ही बाजार में उनकी पकड़ भी मजबूत बनी रहेगी।

टाटा मोटर्स के बारे में एक नजर

करीब 180 अरब डॉलर वाले विशाल 'टाटा ग्रुप' का हिस्सा, टाटा मोटर्स भारत में कमर्शियल वाहनों यानी यूटिलिटी व्हीकल, पिक-अप, ट्रक और बस की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। देश के ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में टाटा की गाड़ियों का सबसे बड़ा दबदबा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें