फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E20 Petrol Myths: E20 पेट्रोल से इंजन खराब होता है? अफवाह या सच, जानें सोशल मीडिया के दावों पर डीलर्स का जवाब

Sun, 05 Jul 2026 10:59 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे इंजन के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं, जबकि पेट्रोलियम डीलर्स का कहना है कि अब तक ऐसे दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। इसी बीच उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजय लाठ ने E20 पेट्रोल को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। जानिए उन्होंने क्या कहा...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

E20 fuel: भारत में एक अप्रैल 2026 से सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) की बिक्री अनिवार्य कर दी गई है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर ई20 पेट्रोल को लेकर लगातार कई तरह की चिंताएं और दावे शेयर किए जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजय लाठ ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही कई बातें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और अब तक ऐसा एक भी प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है, जिसमें E20 पेट्रोल के कारण किसी वाहन का इंजन खराब हुआ हो।

विज्ञापन


कब से शुरू हुई व्यापक सप्लाई
संजय लाठ ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर 2025 से ई20 पेट्रोल की व्यापक सप्लाई शुरू कर दी गई थी। इसके बाद एक अप्रैल 2026 से केंद्र सरकार ने सभी सरकारी और निजी ऑयल  र्केटिंग कंपनियों के लिए केवल E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी। इस नीति का उद्देश्य स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना है।

इंजन खराब होने के दावों पर क्या बोले डीलर्स?
उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर ई20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन उनके दावों में किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं है। संजय लाठ ने बताया कि उनके पेट्रोल पंपों पर आने वाले ग्राहकों से अब तक E20 पेट्रोल के कारण इंजन खराब होने या किसी बड़ी तकनीकी समस्या की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स में क्या सामने आया?
उन्होंने बताया कि कुछ संस्थानों ने E20 पेट्रोल के लंबे समय तक इस्तेमाल को लेकर अध्ययन किए थे। इन रिपोर्टों में यह संभावना जताई गई थी कि बहुत पुरानी गाड़ियों में लंबे समय बाद कुछ रबर पार्ट्स पर अतिरिक्त घिसाव हो सकता है। हालांकि, इसका अभी तक इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जिससे यह साबित हो कि E20 पेट्रोल से इंजन या वाहन को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल दावों से रहें सावधान
डीलर्स का कहना है कि कई पोस्ट बिना किसी तकनीकी रिपोर्ट या वास्तविक उदाहरण के वायरल की जा रही हैं। इसलिए वाहन मालिकों को सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारियों के बजाय आधिकारिक दिशा-निर्देशों और प्रमाणित स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें