हाई-पावर सबस्टेशन और DC चार्जर होंगे स्थापित
परियोजना के तहत 1,600 KVA के कॉम्पैक्ट सबस्टेशन लगाए जाएंगे, जो 240 किलोवाट (KW) DC EV चार्जर को बिजली सप्लाई करेंगे।
ये चार्जर विशेष रूप से कमर्शियल वाहनों बसों और ट्रकों के लिए डिजाइन किए गए हैं। क्योंकि भारी वाहनों को ज्यादा पावर की जरूरत होती है।
ई-बस फ्लीट की दिशा में बड़ा कदम
- यह पहल दिल्ली सरकार की उस योजना के अनुरूप है, जिसके तहत पूरी पब्लिक बस फ्लीट को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है।
- सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ ईंधन पर निर्भरता घटेगी, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी।
पहले से कई डिपो में चल रहा है काम
पिछले साल नवंबर में डीटीसी ने रोहिणी सेक्टर-37, केशोपुर, नांगलोई, कालकाजी, सुखदेव विहार, नंद नगरी, गाजीपुर और हसनपुर समेत नौ बस डिपो में कमर्शियल EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम शुरू किया था।
अब ओखला, नरेला और द्वारका को जोड़कर इस नेटवर्क का और विस्तार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Traffic Challan: जानें अब घर बैठे ट्रैफिक चालान को कैसे दे सकते हैं चुनौती, अनदेखी पर लाइसेंस, आरसी पर खतरा
आधुनिक फीचर्स से लैस होंगे चार्जिंग स्टेशन
इन नए चार्जिंग स्टेशनों में कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जैसे:
- LCD टचस्क्रीन इंटरफेस
- चार्जिंग स्टेटस बताने के लिए LED इंडिकेटर
- बिजली खपत की सटीक मीटरिंग (1% तक की त्रुटि सीमा)
- कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए एक घंटे का बैटरी बैकअप
- आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी स्टॉप बटन
- मोबाइल ऐप से लेकर RFID तक, कई पेमेंट विकल्प
चार्जिंग स्टेशन का उपयोग करना भी आसान होगा। यूजर्स मोबाइल ऐप, QR कोड, RFID कार्ड और डिजिटल पेमेंट विकल्पों के जरिए चार्जिंग सेवा का लाभ ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें - New Traffic Challan Scam: मिनटों में उड़ गए ₹2.49 लाख, चालान के नाम पर ठगी का नया तरीका, वाहन चालकों के लिए चेतावनी
साल के अंत तक पूरी फ्लीट को EV में बदलने का लक्ष्य
निजी कंपनियां जहां पहले से हाई-पावर ईवी चार्जिंग नेटवर्क बढ़ा रही हैं, वहीं अब डीटीसी भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, निगम का लक्ष्य इस साल के अंत तक अपनी पूरी बस फ्लीट को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है।
यह पहल दिल्ली को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
यह भी पढ़ें - Truck Body Code: ढीला सामान ले जाने वाले ट्रकों पर हार्ड टॉप अनिवार्य, सरकार लाएगी नया नियम