फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Fines: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया बकाया चालान निपटाने का आखिरी मौका, छूट के साथ भर सकेंगे जुर्माना

Mon, 08 Sep 2025 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्लीवालों के लिए एक अच्छी खबर है। राजधानी में गाड़ी चालकों को इस वीकेंड पर अपने बकाया ट्रैफिक चालान छूट के साथ भरने का आखिरी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Delhi Traffic Police - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्लीवालों के लिए एक अच्छी खबर है। राजधानी में गाड़ी चालकों को इस वीकेंड पर अपने बकाया ट्रैफिक चालान छूट के साथ भरने का आखिरी मौका मिलेगा। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DSLSA) ने मिलकर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cars in Flood: एक साथ डूब गईं मारुति सुजुकी की 300 गाड़ियां, स्टॉकयार्ड में डूबीं नई कारें, देखें वीडियो

कब और कहां होगा आयोजन
ये लोक अदालत शनिवार, 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें बकाया चालानों को आसानी से निपटाया जा सकेगा, जिससे लोगों को लंबे कोर्ट केस की झंझट से बचाया जाएगा।

यह कार्यक्रम दिल्ली के सात कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। जिसमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, राउज एवेन्यू, तिहाड़, द्वारका, साकेत और रोहिणी शामिल हैं।
 

क्या होगी प्रक्रिया
भाग लेने के लिए वाहन मालिकों को सबसे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से अपने पेंडिंग चालान या नोटिस डाउनलोड करने होंगे। यह सुविधा सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। रोजाना अधिकतम 60,000 डाउनलोड की अनुमति दी गई है और कुल 1,80,000 चालान लोक अदालत से पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न 

यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत 

कौन-कौन से कागजात होंगे जरूरी
लोक अदालत में आने वालों को ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:
  • चालान/नोटिस की प्रिंटेड कॉपी
  • गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • गाड़ी मालिक का वैध पहचान पत्र

यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती से टू-व्हीलर की डिमांड में 200 BPS और कारों में 100 BPS का उछाल 

यह भी पढ़ें - Hyundai Aura SX: ह्यूंदै ऑरा एसएक्स ट्रिम को नए फीचर्स के साथ किया गया अपग्रेड, जानें कीमत और डिटेल्स 

साथ ही, एक वाहन के लिए चालान निपटाने की लिमिट भी तय की गई है।
  1. प्राइवेट वाहन: अधिकतम 7 चालान/नोटिस (5 नोटिस + 2 चालान)
  2. कमर्शियल वाहन: केवल 2 चालान या नोटिस

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति, टेस्ला के नए पे पैकेज से बड़ी संभावना 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स 
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है सफल आयोजन
इससे पहले भी मई और मार्च में इसी तरह की लोक अदालतें हुई थीं। खासतौर पर 8 मार्च को हुए सेशन में 1,53,437 चालान निपटाए गए थे, जिनकी कुल रकम 405.02 करोड़ रुपये थी। सिर्फ ट्रैफिक चालान से ही लगभग 1.7 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। 

यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें 

यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें