वायरल हुआ वीडियो
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारुति सुजुकी के स्टॉकयार्ड में खड़ी सैकड़ों नई गाड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। इन कारों में अल्टो K10, वैगनआर, ब्रेजा और इनविक्टो जैसे मॉडल शामिल हैं। वीडियो में यह भी नजर आता है कि कई कारों के एयरबैग खुल चुके हैं और कई गाड़ियों के ड्राइवर साइड के शीशे भी निकाले गए हैं।
सात दिनों से पानी में डूबी गाड़ियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कारें करीब सात दिनों से पानी में फंसी हुई हैं, जिससे उन्हें बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया है। कई गाड़ियों में पानी इतना ऊपर तक भर गया है कि उनके इंजन तक डूब चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन कारों को दोबारा चलने लायक बनाना बेहद कठिन होगा।
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती से टू-व्हीलर की डिमांड में 200 BPS और कारों में 100 BPS का उछाल
फैक्ट्रियों और इलाकों पर भी असर
स्थानीय फैक्ट्री कर्मचारियों ने बताया कि ये गाड़ियां बहादुरगढ़ के मारुति सुजुकी शो-रूम मालिकों की थीं। रात में जब अचानक पानी आया, तो वॉचमैन को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन तब तक गाड़ियां डूब चुकी थीं और कई कारों के अलार्म बजने लगे थे।
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura SX: ह्यूंदै ऑरा एसएक्स ट्रिम को नए फीचर्स के साथ किया गया अपग्रेड, जानें कीमत और डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Tesla Car in India: मुंबई में टेस्ला शोरूम से हुई कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को सौंपी चाबी