कौन ले सकता है हिस्सा
इस लोक अदालत में सिर्फ छोटे ट्रैफिक उल्लंघन वाले चालान ही निपटाए जाएंगे। ऐसे चालान जो 31 जुलाई 2025 तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज हैं, उन्हें ही इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - 2025 Hyundai Venue vs Maruti Brezza vs Tata Nexon: सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला हुआ तगड़ा, जानें कौन सबसे बेहतर
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप लोक अदालत में अपने चालान का निपटारा करना चाहते हैं, तो आपको राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, और फिर आपको टोकन नंबर और अपॉइंटमेंट लेटर ईमेल या एसएमएस के जरिए मिल जाएगा। ध्यान रखें कि इन दोनों दस्तावेजों के बिना लोक अदालत में एंट्री नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Highway Accident: हाईवे हादसे में घायल व्यक्ति को 23.27 लाख रुपये का मुआवजा, ट्रिब्यूनल का फैसला
कहां-कहां लगेगी लोक अदालत
यह लोक अदालत दिल्ली के सात कोर्ट कॉम्प्लेक्सों में आयोजित की जाएगी-
- पटियाला हाउस कोर्ट
- कड़कड़डूमा कोर्ट
- तीस हजारी कोर्ट
- साकेत कोर्ट
- रोहिणी कोर्ट
- द्वारका कोर्ट
- राउज एवेन्यू कोर्ट
यह भी पढ़ें - Traffic Fine: दुबई में इंडिकेटर ऑन नहीं करने पर लगा 25,000 रुपये का जुर्माना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
लोक अदालत में क्या होता है
लोक अदालत एक ऐसी व्यवस्था है, जहां विवादों को अदालत के बाहर ही तेजी से और बिना खर्च के सुलझाया जाता है। यहां जज, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर मामलों का निपटारा करते हैं। यहां लिया गया फैसला कानूनी रूप से वैध होता है और उसकी वैसी ही अहमियत होती है जैसी किसी सिविल कोर्ट के आदेश की होती है।
यह भी पढ़ें - 2025 Hyundai Venue: नई ह्यूंदै वेन्यू भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत
क्यों है यह पहल जरूरी
इस पहल से न सिर्फ दिल्ली की अदालतों का बोझ कम होगा, बल्कि लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन बढ़ेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि अगर नियमित रूप से ऐसी लोक अदालतें आयोजित होती रहें, तो शहर में ट्रैफिक व्यवस्था काफी सुधर सकती है।
जो लोग इस लोक अदालत में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे NALSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी और दिशानिर्देश देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: सनरूफ का बढ़ता क्रेज, स्टाइल से ज्यादा खतरा! कितनी सुरक्षित हैं ये स्टाइलिश कारें?
यह भी पढ़ें - Car Accident: अगर आप कार दुर्घटना का हो गए हैं शिकार तो क्या करें, ये हैं जरूरी कदम और सावधानियां
यह भी पढ़ें - Traffic Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक सिस्टम हुआ डिजिटल, कैमरे से कटेगा चालान, जानें कैसे करेगा काम