फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: सड़क पर सख्ती का नया दौर शुरू, बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

Tue, 04 Nov 2025 11:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 1 नवंबर से शुरू हुए "ट्रैफिक मंथ" के तहत पुलिस ने साफ कहा है कि जो लोग बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, अब उन्हें किसी भी तरह की ढील नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 1 नवंबर से शुरू हुए "ट्रैफिक मंथ" के तहत पुलिस ने साफ कहा है कि जो लोग बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, अब उन्हें किसी भी तरह की ढील नहीं मिलेगी। सोमवार को पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस और ट्रैफिक डीसीपी ने राजधानी में सड़क अनुशासन सुधारने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान जारी किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Hyundai Venue vs Maruti Brezza vs Tata Nexon: सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला हुआ तगड़ा, जानें कौन सबसे बेहतर

पांच से ज्यादा चालान? रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस दोनों जाएंगे!
नई नीति के तहत जिन वाहनों पर 5 से ज्यादा चालान बकाया होंगे, उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, जो ड्राइवर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।

पुलिस ने इस अभियान में लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) और नगर निगम को भी जोड़ा है, ताकि शहर की सड़कों और ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें - Highway Accident: हाईवे हादसे में घायल व्यक्ति को 23.27 लाख रुपये का मुआवजा, ट्रिब्यूनल का फैसला

नियम पालन की शपथ
यह पूरा महीना सड़क सुरक्षा जागरूकता को समर्पित है। पुलिसकर्मी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिला रहे हैं और हेलमेट व सीट बेल्ट की अहमियत समझा रहे हैं। पुलिस अधिकारी शहर के प्रमुख चौराहों पर आम लोगों से बातचीत करेंगे और स्कूलों, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संस्थाओं की मदद से ट्रैफिक सेफ्टी का संदेश फैलाएंगे।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine: दुबई में इंडिकेटर ऑन नहीं करने पर लगा 25,000 रुपये का जुर्माना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ये ट्रैफिक उल्लंघन हुए आम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में तेज रफ्तार, बाइक पर तीन सवारियां, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग और बिना हेलमेट चलना आम हो गया है। हालांकि पहले भी आदेश जारी किए गए थे कि पेट्रोल पंप बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल न दें, लेकिन अब भी इस नियम का पालन सही तरीके से नहीं हो रहा। 

यह भी पढ़ें - 2025 Hyundai Venue: नई ह्यूंदै वेन्यू भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई, जानें कीमत
विज्ञापन

पुलिसवालों पर भी होगी कार्रवाई
डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई पुलिसकर्मी खुद ट्रैफिक नियम तोड़ता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हर नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करे ताकि लखनऊ की सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बन सकें। 

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: सनरूफ का बढ़ता क्रेज, स्टाइल से ज्यादा खतरा! कितनी सुरक्षित हैं ये स्टाइलिश कारें? 

यह भी पढ़ें - Car Accident: अगर आप कार दुर्घटना का हो गए हैं शिकार तो क्या करें, ये हैं जरूरी कदम और सावधानियां 

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक सिस्टम हुआ डिजिटल, कैमरे से कटेगा चालान, जानें कैसे करेगा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें