फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Violations: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! AI, 4D रडार इंटरसेप्टर से रखी जाएगी नजर

Tue, 01 Apr 2025 06:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की सड़कों पर अब सिर्फ सीसीटीवी कैमरे ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस 360-डिग्री घूमने वाले 4D रडार इंटरसेप्टर भी तैनात किए जाएंगे। ये हाई-टेक सिस्टम उन ट्रैफिक उल्लंघनों को भी पकड़ सकेगा, जो आम कैमरों से छूट जाते हैं। 
विज्ञापन
surveillance camera overlooking traffic flow - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सड़कों पर अब सिर्फ सीसीटीवी कैमरे ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस 360-डिग्री घूमने वाले 4D रडार इंटरसेप्टर भी तैनात किए जाएंगे। ये हाई-टेक सिस्टम उन ट्रैफिक उल्लंघनों को भी पकड़ सकेगा, जो आम कैमरों से छूट जाते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Traffic Challan: ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो लाइसेंस हो सकता है निलंबित, एक अप्रैल से सख्त हो रहे हैं नियम

हर नियम तोड़ने पर तुरंत कटेगा चालान
इस नए सिस्टम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का तुरंत पता लगाया जाएगा और बिना किसी इंसानी दखल के ऑटोमैटिक ई-चालान जारी कर दिया जाएगा। ये सिस्टम ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल, बिना हेलमेट बाइक चलाना, तीन सवारियों का बैठना, पीछे बैठे यात्री का हेलमेट न पहनना और फैंसी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने जैसे उल्लंघनों को तुरंत पकड़ लेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toll Tax: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें डिटेल्स

पुलिस की गाड़ियों पर लगेगा 4D रडार इंटरसेप्टर
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, AI-पावर्ड 4D रडार इंटरसेप्टर दिल्ली पुलिस की गाड़ियों की छत पर लगाया जाएगा। इस इंटरसेप्टर में 360-डिग्री घूमने वाला ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरा होगा, जो ट्रैफिक पर पूरी नजर रखेगा और गाड़ियों के नंबर प्लेट को स्कैन करेगा।

यह भी पढ़ें - EV: नितिन गडकरी का एलान - लिथियम बैटरी की कीमतों में गिरावट से ईवी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, जानें डिटेल्स

एक साथ कई गाड़ियों पर नजर
रडार सिस्टम रेडियो वेव तकनीक की मदद से एक साथ कई गाड़ियों को ट्रैक कर सकता है और उनकी स्पीड भी सटीक रूप से माप सकता है। इसमें रडार, सेंसर, कैमरे और खास सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम लगे हैं, जो ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रियल-टाइम में पकड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - EV: अब रेलवे स्टेशन, हाईवे और पोर्ट पर भी चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार ने तैयार की ये नई प्लानिंग

NIC से जुड़कर ऑटोमैटिक ई-चालान
रडार, सेंसर, कैमरे और नियम-आधारित सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम से लैस, इंटरसेप्टर अपने क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों को स्कैन कर सकता है और रियल टाइम (वास्तविक समय) में ट्रैफिक उल्लंघनों की पहचान कर सकता है। यह सिस्टम नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) से जुड़ा होगा, जिससे चालान बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी। यह दिल्ली में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया है कि इस तकनीक से सड़क सुरक्षा और ऑटोमेशन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

ट्रायल में 120 ई-चालान जारी
यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है और पिछले हफ्ते इसका पहला ट्रायल किया गया, जिसमें 120 ई-चालान जारी किए गए।

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और संसाधनों की बचत
इस सिस्टम के आने से ट्रैफिक पुलिस को बार-बार बीच सड़क पर जाकर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। इस नई तकनीक के जरिए दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Helmets: नितिन गडकरी ने हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI मार्क हेलमेट अनिवार्य करने का रखा प्रस्ताव, जानें डिटेल्स
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें