फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Buses: देश में सबसे ज्यादा ई-बसों वाला शहर बनेगी दिल्ली, लॉन्च हो रही हैं 500 नई ई-बसें

Sat, 07 Feb 2026 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया कि दिल्ली सरकार रविवार को राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारेगी।
विज्ञापन
Electric Buses - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को हरित बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि रविवार को 500 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। जिससे दिल्ली देश में ई-बसों की सबसे बड़ी फ्लीट वाला शहर बन जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली में कितनी नई ई-बसें उतारी जाएंगी?
मुख्यमंत्री के अनुसार, रविवार को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 4,000 हो जाएगी।

दिल्ली में ई-बसों का कुल लक्ष्य क्या है?
दिल्ली सरकार ने आने वाले समय के लिए 11,000 इलेक्ट्रिक बसों का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में राजधानी के हर हिस्से तक ई-बस सेवा पहुंचाई जाएगी। ताकि लोगों को स्वच्छ और किफायती सार्वजनिक परिवहन मिल सके।

यह घोषणा कहां और किस मौके पर की गई?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह जानकारी पश्चिमी दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में दी। जहां उन्होंने करीब 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मटियाला क्षेत्र पर सरकार का खास फोकस क्यों है?
मुख्यमंत्री ने बताया कि मटियाला दिल्ली के सबसे बड़े और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। सरकार ने यहां अधिकतम विकास निधि आवंटित की है।
उनका कहना था कि, "जब तक ग्रामीण इलाके, अनधिकृत कॉलोनियां और झुग्गी बस्तियां विकसित नहीं होंगी, तब तक 'विकसित दिल्ली' का सपना पूरा नहीं हो सकता।" 

ग्रामीण विकास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण विकास बोर्ड लगभग निष्क्रिय हो गया था।
अब उसे फिर से सक्रिय कर दिया गया है और 1,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन

दिल्ली सरकार अपने पहले साल में क्या दावा कर रही है?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के पहले ही साल में दिल्ली की कई लंबे समय से लंबित समस्याओं को हल करने की कोशिश की है।
उन्होंने पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत और मटियाला विधायक संदीप सहरावत की भी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सराहना की।

स्वच्छ हवा, बेहतर कनेक्टिविटी
500 नई ई-बसों की शुरुआत के साथ दिल्ली न सिर्फ देश में इलेक्ट्रिक बसों का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है। बल्कि स्वच्छ हवा, बेहतर कनेक्टिविटी और समावेशी विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें