किन कारणों से ट्रैफिक पुलिस को रिश्वत दी जाती है?
दिल्ली में जिन लोगों ने रिश्वत देने की बात स्वीकार की, उनमें 31 प्रतिशत लोगों को रेड लाइट तोड़ने पर रोका गया था और 19 प्रतिशत को सीट बेल्ट न पहनने के कारण। ये दो सबसे सामान्य ट्रैफिक उल्लंघन पाए गए।
घूसखोरी के मुख्य कारण
सर्वे में शामिल तीनों शहरों के लोगों ने तीन प्रमुख कारण बताए -
- कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए
- पुलिसकर्मियों द्वारा घूस मांगे जाने के कारण
- डर की वजह से
रिश्वतखोरी रोकने के उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार, रिश्वतखोरी पर रोक लगाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं:
- नियम तोड़ने वालों और भ्रष्ट अधिकारियों दोनों के लिए कड़े दंड
- स्वचालित निगरानी प्रणाली
- एआई-आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग जिससे पुलिस हस्तक्षेप कम हो
- पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाना ताकि पारदर्शिता बनी रहे
- जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना
- भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए विशेष प्लेटफॉर्म बनाना
अगर ये उपाय लागू किए जाएं, तो ट्रैफिक पुलिस में भ्रष्टाचार को काफी हद तक कम किया जा सकता है।