किन 10 मेट्रो स्टेशनों से होगी शुरुआत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेवा दिल्ली और एनसीआर के 10 व्यस्त मेट्रो स्टेशनों से शुरू होगी, जिनमें शामिल हैं:
- न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन
- मिलेनियम सिटी सेंटर (गुरुग्राम)
- लाजपत नगर
- हौज खास
- राजीव चौक
- कश्मीरी गेट
- बॉटनिकल गार्डन
- वैशाली
- सिकंदरपुर
- नेहरू प्लेस
ये सभी स्टेशन बाजारों, ऑफिस हब और ट्रांजिट पॉइंट्स के पास स्थित हैं।
यह भी पढ़ें - Split Rear Seats SUV: ये हैं वो पांच एसयूवी जिनमें मिलती हैं स्प्लिट रियर सीट्स, कीमत 15 लाख रुपये से कम
DMRC ने किसके साथ की है साझेदारी?
डीएमआरसी ने सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के साथ एक समझौते पर दस्तख्त किया है।
- STCL 'भारत टैक्सी' नाम से मोबिलिटी प्लेटफॉर्म चलाता है
- यह सहकारिता मंत्रालय की पहल है
- इसमें पारदर्शी किराया और कोऑपरेटिव मॉडल पर जोर दिया जाता है
इस समझौते के तहत भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म के जरिए बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद होने वाला है? जानें क्या है बड़ा अपडेट
बाइक टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट कहां शुरू होगा?
पहले चरण में बाइक टैक्सी सेवा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा।
- मिलेनियम सिटी सेंटर
- बॉटनिकल गार्डन
इन दो स्टेशनों पर 31 जनवरी से बाइक टैक्सी तैनात की जाएंगी। डीएमआरसी इस पायलट के जरिए यात्रियों की प्रतिक्रिया, संचालन की व्यवहारिकता और सेवा की प्रभावशीलता का आकलन करेगी। इसके बाद इसे अन्य स्टेशनों तक विस्तार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Hybrid Car Mileage: हाइब्रिड कार से माइलेज कैसे बढ़ाएं? जानिए फ्यूल एफिशिएंसी निकालने के स्मार्ट तरीके
DMRC सारथी एप से कैसे जुड़ेगी यह सेवा?
डिजिटल इंटीग्रेशन इस योजना का अहम हिस्सा है।
- भारत टैक्सी एप (एंड्रॉयड और आईओएस)
- डीएमआरसी सारथी एप से जोड़ा जाएगा
इससे यात्री:
- स्टेशन पर उपलब्ध लास्ट-माइल विकल्प देख सकेंगे
- किराए का अनुमान ले सकेंगे
- वाहन को ट्रैक कर सकेंगे
- और एक ही प्लेटफॉर्म से पूरा सफर प्लान कर पाएंगे
यह भी पढ़ें - Car Offers: MY2025 कारों पर भारी डिस्काउंट, हैचबैक से SUV और EV तक मिल रहे बड़े ऑफर, जानें डिटेल्स
किराया कितना होगा और क्या सर्ज प्राइसिंग लगेगी?
डीएमआरसी के मुताबिक, किराए मार्केट रेट के अनुरूप और प्रतिस्पर्धी रहेंगे।
- पीक ऑवर्स में डिमांड के अनुसार थोड़ा बदलाव हो सकता है
- लेकिन सर्ज प्राइसिंग की सीमा तय रहेगी
- ताकि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े
इससे यात्रियों की सुविधा और सेवा प्रदाताओं की आर्थिक स्थिरता, दोनों में संतुलन रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Modification: बंगलूरू में अवैध कार मॉडिफिकेशन पड़ा भारी, ₹70,000 की कार पर लगा ₹1.1 लाख का जुर्माना
पहले से मौजूद लास्ट-माइल नेटवर्क कितना मजबूत है?
फिलहाल डीएमआरसी के:
- 158 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट-माइल सेवाएं उपलब्ध हैं
- 44 स्टेशनों पर ई-ऑटो सेवाएं चल रही हैं
- कुल 1,445 ई-ऑटो पहले से तैनात हैं
अब बाइक टैक्सी और एप-आधारित कैब जुड़ने से यह नेटवर्क और मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें - Fuel Efficiency Test: अब एसी ऑन कर होगा कारों का माइलेज टेस्ट, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा?
डीएमआरसी को उम्मीद है कि इस पहल से मेट्रो से उतरने के बाद का सफर:
- कम थकाऊ होगा
- ज्यादा सुव्यवस्थित लगेगा
- और रोजाना यात्रा का अनुभव पहले से कहीं बेहतर बनेगा
लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होने से मेट्रो की उपयोगिता भी और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - GRAP III: दिल्ली-NCR में ग्रेप चरण-3 किया गया लागू, जानें क्या पाबंदियां लगीं, ये वाहन नहीं चलेंगे
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगा एनओसी, जानें क्यों लाया गया ये नया नियम?