फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crisil Ratings: NBFCs के कर्ज कारोबार में तेजी, मार्च 2027 तक 50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार होने की उम्मीद

Mon, 24 Nov 2025 10:52 PM IST
सुयश पांडेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों का एसेट अंडर मैनेजमेंट इस वित्त वर्ष और अगले साल लगभग 18-19% बढ़ सकता है। यह अनुमान क्रिसिल रेटिंग्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दिया है। फिलहाल NBFCs के कुल AUM में से लगभग 44% हिस्सा वाहन फाइनेंस और होम लोन से आता है।
विज्ञापन
Auto Industry - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) इस वित्त वर्ष और अगले साल लगभग 18-19% बढ़ सकता है। यह अनुमान क्रिसिल रेटिंग्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दिया है। फिलहाल NBFCs के कुल AUM में से लगभग 44% हिस्सा वाहन फाइनेंस और होम लोन से आता है।

विज्ञापन


GST कटौती के बाद खासकर कारों की बिक्री बढ़ी है, इसलिए वाहन फाइनेंस सेगमेंट में आने वाले दो साल तक 16-17% की स्थिर ग्रोथ रहने की उम्मीद है। प्रीमियम और सेकंड-हैंड वाहनों की बढ़ती मांग भी इस बढ़ोतरी में मदद करेगी, भले ही नए वाहनों में बैंकों से कड़ी टक्कर मिलती रहे।

होम लोन सेगमेंट, जिसका हिस्सा करीब 22% है, अगले दो साल में 12-13% बढ़ने का अनुमान है। यह पिछली साल की लगभग 14% की तुलना में थोड़ा कम है। इसकी वजह है कि पब्लिक सेक्टर बैंक होम लोन में ज्यादा तेजी से उतर रहे हैं और बड़े शहरों में मकानों की बिक्री में संभावित सुस्ती, जिससे नए होम लोन की मांग थोड़ी धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन


क्रिसिल रेटिंग्स के चीफ रेटिंग्स ऑफिसर कृष्णन सीतारमन ने कहा कि "तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद वाहन और होम लोन में स्थिर ग्रोथ रहेगी। लेकिन बढ़ती उधारी को देखते हुए NBFCs खासकर MSME और बिना गारंटी वाले लोन में सावधानी से आगे बढ़ेंगी"। रिपोर्ट के मुताबिक, NBFCs का कुल AUM मौजूदा रफ्तार से बढ़ता रहा तो मार्च 2027 तक 50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें