फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर या बाइक खरीदते वक्त पता चल जाएगी रिसेल वेल्यू, 12 माह बाद फिर से सकेंगे बेच

Thu, 21 May 2020 01:20 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hero Motocorp Bikes - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

CredR ने देशभर में टू-व्हीलर प्रोग्राम CredR Buyback प्लस लॉन्च किया है। इस पर CredR के मुख्य योजना अधिकारी शशिधर नंदीगम ने कहा कि हमारा फोकस ग्राहकों को उचित कीमत वाले व्हीकल उपलब्ध करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में यानी वायरस और लॉकडाउन के कारण हमारे उत्पादों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए हम चाहते हैं कि अपने ग्राहकों के लिए कुछ बेहतर करें। उन्होंने कहा कि हमारी व्यापारिक समझ के कारण ग्राहक को सबसे सटीक कीमत मिलती है। बाजार में हमारी कंपनी ऐसे ऑफर देने वाली पहली कंपनी है। बता दें कि Creder बाजार में उपलब्ध अन्य वेबसाइट Droom की तरह ही यूज्ड बाइक और स्कूटर को खरीदने व बेचने का काम करती है। 

विज्ञापन

 

सबसे सस्ता प्रोग्राम

बता दें कि इस टू व्हीलर Buyback प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राहकों को वाहन खरीदते समय उसकी सही बाइबैक कीमत पता चल सकेगी।  Buyback टू व्हीलर प्रोग्राम का लाभ आप दिल्ली एनसीआर, बंगलूरू, जयपुर, कोटा, हैदराबाद, सीकर, भीलवाड़ा, पुणे जैसे शहरों के शोरूम पर भी उठा सकते हैं। शशिधर नंदीगम ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन से निजी वाहनों की ओर झुकाव बढ़ा है। यह लोगों की जरूरत बन गया है इसलिए यह लंबे समय तक चलने वाला है। उन्होंने कहा कि CredR का Buyback प्रोग्राम निजी परिवहन उत्पादों के बाजार में सबसे सस्ता है इसलिए इसके आसपास भी कोई नहीं है। 

जारी रहेंगी सेवाएं

उन्होंने कहा कि खरीदार को CredR की ओर से पहले से मिल रही सेवाएं भी जारी रहेंगी। बता दें कि इनमें छह महीने की फ्री वारंटी, पेपर ट्रांसफर में सहयोग और सात दिन की नो-क्वेश्चन-आस्क्ड प्रोटेक्ट पॉलिसी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी बाइक्स की कॉन्टेक्टलेस डोरस्टेप डिलीवरी की हाल ही में लॉन्च हुई योजना की सफलता का भी जश्न मना रही है। इस पर CredR का कहना है कि ग्राहक उनके नए प्रोग्राम Buyback प्लस को भी ऐसे ही स्वीकार करेंगे।  
विज्ञापन

बायबैक सर्टिफिकेट

वहीं दूसरी ओर हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों के लिए अब Buyback की स्कीम पेश की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक 5 साल में अपनी बाइक या स्कूटर को वापस कंपनी को बेच सकेंगे और एक्स शोरूम कीमत का करीब 57 से 65 फीसदी दाम हासिल कर सकेंगे। नए स्कूटर और बाइक की खरीदारी के साथ ग्राहक को CredR की ओर से एक गारंटी बायबैक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह स्कीम वाहन की खदीदारी के 6 महीने से लेकर 5 साल तक लागू होगी। इस दौरान ग्राहक अगर अपनी बाइक या स्कूटर कंपनी को वापस करता है तो कंपनी उससे 57 से 65 फीसदी के बीच रकम वापस कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें