Hero Xpulse 200 4V Rally Edition
- फोटो : Hero Motocorp
कैसे हैं फीचर्स
होंडा सीबी200एक्स बाइक में कंपनी की ओर से कई तरह के सेंसर दिए गए हैं, जिससे बाइक से काफी कम प्रदूषण होता है। इसके साथ ही इसमें सिंगल चैनल एबीएस और ड्यूल डिस्क ब्रेक को दिया गया है। बाइक में न्यू असिस्ट और स्लिप्र क्लच को दिया गया है। बाइक में डिजिटल मीटर, गोल्डन यूएसडी फॉर्क्स, रियर मोनो शॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में नए ग्राफिक्स, डायमंड टाइप स्टील फ्रेम, एलईडी लाइट्स, 10 साल की वारंटी को भी दिया जा रहा है। हीरो एक्स पल्स 200 4वी बाइक में अपडेटिड लगेज प्लेट, यूएसबी पोर्ट दिया गया है। प्रो वैरिएंट में फुली एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। 270 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस और 850 एमएम की सीट हाइट बाइक में मिलती है। बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स मिलते हैं। इनमें रोड, ऑफ रोड और रैली मोड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-
Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स