फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan GTR: निसान ने वेबसाइट से हटाई सचिन तेंदुलकर और जॉन की फेवरेट कार, जानें क्या है कारण

Thu, 01 Dec 2022 12:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निसान की ओर से जीटीआर को वेबसाइट से हटा दिया गया है। भारत में सचिन तेंदुलकर और जॉन अब्राहम जैसी हस्तियों के पास यह कार है।

विज्ञापन
1 of 7
f - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारत की वेबसाइट पर जीटीआर को डी-लिस्ट कर दिया गया है। आखिर कंपनी की ओर से अपनी बेहतरीन स्पोर्ट्स कार को हटाने का फैसला क्यों किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कंपनी ने हटाई जीटीआर

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से जीटीआर जैसी बेहतरीन स्पोर्ट्स कार को वेबसाइट से हटा दिया गया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च के 15 साल बाद इसे ग्लोबल बाजार में भी बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

विज्ञापन

क्यों बंद की जीटीआर

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में प्रदूषण को लेकर नए उत्सर्जन नियम बनाए जा रहे हैं। भारत में भी अगले साल अप्रैल महीने से वाहन उत्सर्जन के नए नियम लागू हो जाएंगे। ऐसे में कंपनियों को अपनी मौजूदा कारों के डीजल वैरिएंट्स की बिक्री करने के लिए इंजन को बेहतर करना होगा। ऐसा करने में बड़ी मात्रा में रुपये का निवेश होगा। इसलिए कुछ कंपनियों की ओर से साल 2023 की शुरूआत से पहले कुछ वैरिएंट्स को हटाया जा रहा है। संभव है कि इसी कारण से निसान की ओर से मौजूदा जीटीआर को भी बाजार से हटाया गया हो।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

अब मिलेंगी सिर्फ दो कारें

4 of 7
For Reference Only - फोटो : nissan india

भारत में कंपनी की ओर से अब सिर्फ दो ही कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन कारों में कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट और मिड साइज एसयूवी किक्स शामिल हैं।
 

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

सचिन और जॉन की थी पसंद

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम जैसी हस्तियां इस कार को काफी पसंद करती थीं। दोनों हस्तियों के पास निसान की यह शानदार कार रही है। सचिन तेंदुलकर ने तो फरारी को बेचने के बाद निसान की जीटीआर को खरीदा था। वहीं जॉन को भी इस कार की सवारी करते देखा गया।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

आएगा बेहतर रूप

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना इसके बेहतर रूप को लाने की है। आने वाले कुछ महीनों में इसका बेहतर वर्जन ग्लोबल बाजार में उपलब्ध होगा। कुछ समय पहले कंपनी की ओर से 2023 जीटीआर की जानकारी साझा की गई थी। उम्मीद है कि नई जीटीआर को ग्लोबली पेश करने के बाद भारत भी लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत है महत्वपूर्ण बाजार

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
निसान के मुताबिक भारत भी काफी महत्वपूर्ण बाजार है। कंपनी की ओर से मौजूदा समय में भारत में सिर्फ दो ही कारों को बेचा जा रहा है। लेकिन आने वाले महीनों में कंपनी की ओर से नई कारों को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल की शुरूआत में नई एसयूवी को पेश कर सकती है। वहीं मैग्नाइट की सफलता के बाद इसका सात सीट वाला वर्जन भी लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें