कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Uber जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सुविधा लाने जा रही है। भारत में कई ग्राहकों के पास तो पुराने स्मार्टफोन हैं और कुछ के पास लिमिटेड मोबाइक डेटा है। ऐसी समस्याओं का सामना करने के लिए ऊबर भारत में नई तकनीक पर काम कर रही है। ग्राहकों के लिए जल्द ही नई और हल्की मोबाइल ऐप लॉन्च की जाएगी। इसमें ग्राहकों को "Request for Guest" फीचर दिया जाएगा।
पढ़ें: मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने ऐसे दोस्तों के लिए भी कैब की बुकिंग कर पाएंगे जिनके पास फोन तक नहीं है। इसके अलावा “Call to Ride” फीचर दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स फोन करके कैब की बुकिंग कर पाएंगे। इस फीचर की फिलहाल पुणे में टेस्टिंग की जा रही है।