फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर 24 घंटे नजर आने वाले ट्रक चालकों के लिए गुडन्यूज

Tue, 21 Feb 2017 10:00 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
दिल्ली मुंबई सर्विस कोरिडोर
विज्ञापन
देशभर में हजारों किलोमीटर का सफर तय करने वाले ट्रक चालकों के लिए नामी वाहन कंपनी ने बड़ी खुशखबरी दी है। जो सालों से उपेक्षित थे और जिनकी कोई सुनने वाला नहीं था अब वो मुख्यधारा में शामिल किए जा रहे हैं। हम ऐसा ट्रक ड्राइवरों के संदर्भ में बोल रहे हैं।
विज्ञापन


टाटा ने ट्रक ड्राइवरों को रेसर बनने का रास्ता तैयार कर दिया तो वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बड़ा कदम उठाते हुए ट्रक ड्राइवरों की सहूलियत के लिए दिल्ली मुंबई सर्विस कोरिडोर पर हर 60 किलोमीटर पर सर्विस सपोर्ट देने का वादा किया है। यहीं नहीं कंपनी ने वादा किया है कि अगर दो घंटे के अंदर अगर सपोर्ट नहीं पहुंचेगी तो कंपनी प्रति घंटे के हिसाब से 500 रुपये जुर्माना भरेगी। 

मौजूदा समय की बात करें तो देशभर में कंपनी के महत्वपूर्ण जगहों पर 7 एमपार्ट्स प्लाजा भी हैं जिनकी संख्या वित्त वर्ष 2018 में बढ़ाकर 26 करने की है। इसकी जानकारी देते हुए महिन्द्रा ट्रक एंड बस डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिन मेहता ने बताया कि,‘‘हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक सारा तनाव भूलकर सिर्फ अपने कारोबार पर ध्यान दें। यह सर्विस उन सबके लिए फायदेमंद साबित होगी जो कि इस कोरिडोर का प्रयोग करते हैं। धीरे-धीरे हम अपने इस नेटवर्क को पूरे देश में फैलाएंगे।‘‘  
विज्ञापन


इस सेवा के अलावा 1 मार्च 2017 से 150 फास्ट मूविंग स्पेयर्स भी कंपनी बनाएगी जोकि आवश्यक मेनटेनेंस पार्ट्स के रूप में चिन्हित हैं, इन्हें 24*7 एमपार्ट्स प्लाजा में उपलब्ध कराया जायेगा। समय-समय पर कंपनी यहां पर ट्रक ड्राइवरों को जागरूक करने के साथ ट्रकों के निशुल्क चेक-अप कैंप भी लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें