फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yakutsk: दुनिया का अजीबोगरीब शहर...एक बार स्टार्ट कर दी कार, तो सालभर नहीं कर सकते बंद

Mon, 13 Jan 2025 08:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस शहर का तापमान गर्मियों में -27 डिग्री तक रहता है। वहीं, ठंड में तापमान -62 डिग्री तक चला जाता है। यहां का सबसे कम तापमान -70 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस शहर में कार नहीं होते बंद - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों देश में भीषण ठंड का कहर जारी है. कई राज्यों में तापमान काफी नीचे गिर चुका है और बर्फबारी भी हो रही है। वहीं, घने कोहरे ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। ठंड के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आप सोच रहे होंगे कि आपके शहर में तो काफी सर्दी पड़ रही है, लेकिन आज हम आपको जिस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं वहां का तापमान जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन


इस शहर में लोग अपनी गाड़ियों के इंजन को 24 घंटे चालू रखते हैं। अगर ऐसा नहीं किया तो गाड़ी बंद होकर खराब पड़ जाएगी और उसे फिर अगले साल गर्मियों में ही चलाया जा सकेगा। आइए आपको बताते हैं दुनिया के सबसे ठंडे शहर के बारे में।

रूस का सबसे ठंडा शहर
हम बात कर रहे हैं रूस के साखा प्रांत की राजधानी याकुत्स्क (Yakutsk) के बारे में. इस शहर की आबादी लगभग 3.50 लाख है और यह दुनिया का सबसे ठंडा शहर है। ये शहर इतना ठंडा है कि यदि यहां बिना गर्म कपड़ों के आप सड़क पर निकल गए तो ठंड के कारण मात्र 10 मिनट में आपकी मौत हो सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, इस शहर का तापमान गर्मियों में -27 डिग्री तक रहता है, वहीं ठंड में तापमान -62 डिग्री तक चला जाता है। यहां का सबसे कम तापमान -70 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां रहने वाले लोग अपने आप को ठंड से बचाने के लिए हमेशा गर्म कपड़ों से लदे रहते हैं. लोगों को कार के इंजन को रात भर चला कर छोड़ना पड़ता है. ताकि इमरजेंसी में कहीं जाना पड़े तो वह जा सकें.

ठंड में बंद नहीं कर सकते कार
यहां लोग ठंड से बचने के लिए घरों में हीटर का इस्तेमाल करते हैं। जबकि गाड़ियों को जमने से बचाने के लिए उन्हें चालू हमेशा चालू रखना पड़ता है। ठंड इतनी ज्यादा होती है कि कार के फ्यूल टैंक के अदंर का फ्यूल तक जम जाता है। इसलिए गाड़ी के इस्तेमाल के लिए इंजन को चालू छोड़ना पड़ता है ताकि वह गर्म रहे और इमरजेंसी में उसका इस्तेमाल किया जा सके। अगर किसी ने गलती से इंजन बंद कर दिया और आधा घंटा छोड़ दिया तो फिर कार को स्टार्ट करने के लिए अगले साल गर्मी तक का इंतजार करना पड़ता है।

कुछ लोग कारों को हीटर से लैस गैराज में पार्क करते हैं, ताकि ठंडी हवा गाड़ी को प्रभावित न करे और इंजन आसानी से चालू हो जाए। इसके अलावा स्पेशल व्हीकल कवर का भी इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें