फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen e-C3X लॉन्च: अब किराए की बैटरी पर चलाएं इलेक्ट्रिक कार! मेंटेनेंस का खर्च सिर्फ 19 पैसे/किमी

Wed, 17 Jun 2026 11:36 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे

सार

Citroen e-C3X: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen e-C3X लॉन्च की है। सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर की शानदार रेंज देने वाली यह कार छोटे परिवार के लिए एक परफेक्ट और किफायती विकल्प हो सकती है। 
विज्ञापन
Citroen e-C3X - फोटो : Citroen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) ने भारत में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Citroen e-C3X का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह कार छोटे परिवार के लिए एक शानदार विकल्प है। इस बार कंपनी ने कार में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें सबसे खास इसका बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल है।

विज्ञापन


इस आसान मॉडल का मतलब है कि अब आप कार बिना बैटरी की कीमत चुकाए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक कार के सभी शानदार फीचर्स, कीमत और रेंटल बैटरी मॉडल के बारे में आसान भाषा में।


Citroen e-C3X के मुख्य स्पेसिफिकेशन

फीचर डिटेल
बैटरी पैक 29.2kWh
ड्राइविंग रेंज 320 किलोमीटर (सिंगल चार्ज पर)
फास्ट चार्जिंग 57 मिनट (10% से 80% तक)
शुरुआती कीमत 10.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
शुरुआती कीमत (BaaS के साथ) 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
बूट स्पेस 315 लीटर

विज्ञापन

क्या है बैटरी रेंटल (BaaS) मॉडल?

अब आपको इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय बैटरी के लिए एक साथ लाखों रुपये देने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कार के ढांचे की कीमत 6.89 लाख रुपये देकर कार घर ला सकते हैं। बैटरी के लिए आपको 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आसान ईएमआई देनी होगी।

इससे कार खरीदने का शुरुआती खर्च बहुत कम हो जाता है। कंपनी ने इसके लिए प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर ड्यूल-लोन सुविधा भी दी है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इस कार का मेंटेनेंस खर्च सेगमेंट में सबसे कम, मात्र 19 पैसे प्रति किलोमीटर है।


बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

  • बैटरी और पावर: कार में 29.2kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 56 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • रेंज: फुल चार्ज होने पर यह कार आपको 320 किलोमीटर तक का सफर तय कराएगी।
  • फास्ट चार्जिंग: अगर आप जल्दी में हैं, तो DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे महज 57 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।


डिजाइन और स्पेस: कैसी दिखती है कार?

  • लुक: यह हैचबैक होने के बावजूद एक एसयूवी जैसा फील देती है। इसमें LED हेडलैंप्स, स्प्लिट LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL), फॉग लैंप्स और शानदार फ्रंट ग्रिल दी गई है। 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं।
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: भारतीय सड़कों के हिसाब से इसमें 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो गड्ढों और ब्रेकर पर आसानी से निकल जाती है।
  • केबिन स्पेस: इसमें अंदर बैठने की काफी अच्छी जगह और 315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसमें आप अपने वीकेंड ट्रिप का पूरा सामान आराम से रख सकते हैं।


मॉडर्न और स्मार्ट फीचर्स

नई Citroen e-C3X फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं है:
इंफोटेनमेंट: 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, जो वायरलेस एप्पल कार-प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
सुविधाएं: वायरलेस मोबाइल चार्जर, 40 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स और बेहतरीन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम।
एक्स्ट्रा ऑप्शन: म्यूजिक लवर्स के लिए JBL ऑडियो सिस्टम और सेफ्टी के लिए फ्रंट-रियर डैशकैम का विकल्प भी मौजूद है।


सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

कंपनी ने नई e-C3X को सुरक्षित बनाने के लिए इसकी बॉडी में 60% से ज्यादा हाई-टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया है। कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX सीट्स स्टैंडर्ड दी गई हैं। इसके एडवांस डैशकैम सेफ्टी सिस्टम में लेन डिर्पाचर वार्निंग और पैडेस्ट्रियन वार्निंग जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें