फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजार में मंदी: चीन में घरेलू कारों की मांग 19 मिलियन से नीचे, क्या निर्यात पर भी असर?

Wed, 11 Nov 2026 04:01 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • चीन में घरेलू बिक्री घटने का अनुमान है।
  • बिक्री 1.9 करोड़ यूनिट से नीचे।
  • 2014 के बाद पहली बार ऐसा होगा।
  • वाहन निर्यात 1.1 करोड़ पार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार चीन में घरेलू मांग कमजोर पड़ती नजर आ रही है। इस साल देश में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.9 करोड़ यूनिट से नीचे रहने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है, तो 2014 के बाद पहली बार बिक्री इस स्तर से नीचे आ सकती है। हालांकि, घरेलू बाजार में सुस्ती के बावजूद चीन का वाहन निर्यात मजबूत बना हुआ है। पूरे साल निर्यात 1.1 करोड़ यूनिट से अधिक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


2014 के बाद पहली बार घट सकती है घरेलू बिक्री

  • चीन के एक ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ने बुधवार को बताया कि इस साल देश में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 19 मिलियन यूनिट से कम रह सकती है। साल 2014 के बाद यह पहला मौका होगा, जब बिक्री इस आंकड़े से नीचे जाने का अनुमान है।
  • यह स्थिति दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजार में कमजोर होती मांग की ओर इशारा करती है। घरेलू बिक्री में गिरावट चीन के ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए चिंता का विषय है।


निर्यात में बनी हुई है तेजी

  • घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने के बावजूद चीन के वाहन निर्यात की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। 'चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स' के मुताबिक, पूरे साल में चीन का वाहन निर्यात 11 मिलियन यूनिट से अधिक रहने की उम्मीद है।
  • इससे साफ है कि घरेलू बाजार में सुस्ती के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चीनी वाहनों की मांग निर्यात को सहारा दे रही है।

विज्ञापन

अक्तूबर में कुल वाहन बिक्री 9.2% घटी

  • एसोसिएशन के अनुसार, अक्तूबर में कमर्शियल वाहनों सहित चीन की कुल वाहन बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 9.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में यह गिरावट 8.4% थी। यानी अक्तूबर में बिक्री में गिरावट और बढ़ गई।
  • रॉयटर्स के अनुसार, लगातार बढ़ती यह गिरावट चीन के ऑटोमोबाइल बाजार में कमजोर होती मांग को दिखाती है। घरेलू बिक्री के अनुमान और अक्तूबर के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार को फिलहाल सुस्ती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें