फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर 2026 की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां: जानें किस कार ने मारी बाजी और किसने हासिल किया कौन सा स्थान

Wed, 11 Nov 2026 03:24 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अक्तूबर में वैगनआर सबसे ज्यादा बिकी।
  • टॉप-10 कारों की बिक्री 17.41 प्रतिशत बढ़ी।
  • टॉप-5 में मारुति की चार कारें भी।
  • वैगनआर की बिक्री 23,747 यूनिट्स रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेस्टिव सीजन का असर कार की बिक्री पर साफ दिखाई दिया। पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, टॉप-5 में मारुति की चार कारें शामिल रहीं। इस लिस्ट में टाटा नेक्सन तीसरे नंबर पर रही। अक्तूबर में टाॅप दस कारों की कुल 2,09,116 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल इसी महीने की 1,78,111 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 17.41 प्रतिशत ज्यादा हैं।
विज्ञापन


कौन-सी दस कारें सबसे ज्यादा बिकी?
  • अक्तूबर 2026 की टॉप-10 कारों की लिस्ट में वैगनआर सबसे ज्यादा बिकी। इसकी कुल 23,747 यूनिट्स बिकीं। दूसरे नंबर पर मारुति ब्रेजा रही, जिसकी 22,436 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, 21,966 यूनिट्स के साथ टाटा नेक्सन या ईवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • चौथे नंबर पर मारुति बलेनो और पांचवें नंबर पर मारुति डिजायर रही। इनकी 20,919 यूनिट्स और 20,649 यूनिट्स बिकीं। इसके अलावा मारुति अर्टिगा, टाटा पंच या ईवी, मारुति फ्रांक्स, महिंद्रा स्कॉर्पियो या एन और मारुति स्विफ्ट भी टॉप-10 में शामिल रहीं।

रैंक

कार

अक्टूबर 2026 बिक्री

अक्टूबर 2025 बिक्री

सालाना बदलाव

1

वैगनआर

23,747

18,970

+25.18%

2

ब्रेजा

22,436

12,072

+85.85%

3

नेक्सन/ईवी

21,966

22,083

-0.53%

4

बलेनो

20,919

16,873

+23.98%

5

 डिजायर

20,649

20,791

-0.68%

6

अर्टिगा

20,641

20,087

+2.76%

7

पंच/ईवी

20,525

16,810

+22.10%

8

फ्रांक्स

20,014

17,003

+17.71%

9

स्कॉर्पियो/एन

19,353

17,880

+8.24%

10

स्विफ्ट 

18,866

15,542

+21.39%

कुल

टॉप-10 कारें

2,09,116

1,78,111

+17.41%


टॉप-5 में मारुति की चार कारें
  • इस लिस्ट में मारुति की अकेले की टॉप-पांच गाड़ियां हैं। इसमें कंपनी की वैगनआर, ब्रेजा, बलेनो और डिजायर शामिल है। वहीं, टाटा नेक्सन व ईवी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 
  • पहले नंबर पर रही वैगनआरकी बिक्री 23,747 यूनिट्स रही। दूसरे नंबर पर मौजूद ब्रेजा की 22,436 यूनिट्स बिकीं। तीसरे स्थान पर रही नेक्सन/ईवी की 21,966 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। इसके बाद बलेनो की 20,919 यूनिट्स और डिजायर की 20,649 यूनिट्स बिकीं।
  • वैगनआर की अक्तूबर 2026 में टॉप-10 कारों की कुल बिक्री में 11.36% हिस्सेदारी रही। इस तरह यह पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें