देश-दुनिया में लगातार बढ़ रहे वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे दुनियाभर के लोगों में एक खौफ भी पैदा हो गया है। खौफ इतना ज्यादा है कि अब कुछ लोग अपने घरों से भी निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं इस बीच इन संकटों को ध्यान में रखते हुए कुछ चीनी ऑटो कंपनियों ने नई सुविधाओं से लैस कार बनाने पर काम शुरू कर दिया है। इन कंपनियों का दावा है कि इन कारों के फीचर्स बैक्टीरिया और वायरस के ट्रांसमिशन को रोकने में मदद करेंगे। यहां तक कि कोरोना वायरस से भी बचाव किया जा सकता है। चीनी ऑटो कंपनी Geely का दावा है कि उनकी एसयूवी में एक ऐसा एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जो कार में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकता है।