फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Autonomous Car: चीन ने सार्वजनिक सड़कों पर सेल्फ-ड्राइविंग कारों की दिशा में उठाया बड़ा कदम, जानें डिटेल्स

Tue, 04 Jun 2024 06:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेल्फ-ड्राइविंग कारों को सार्वजनिक सड़कों पर चलने देने के फायदे और संभावित खतरों पर अभी भी जोरदार बहस जारी है। इसके बावजूद चीन ने कई चीनी कार कंपनियों को सार्वजनिक सड़कों पर ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग में तेजी लाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
Autonomous Driving Technology - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेल्फ-ड्राइविंग कारों को सार्वजनिक सड़कों पर चलने देने के फायदे और संभावित खतरों पर अभी भी जोरदार बहस जारी है। इसके बावजूद चीन ने कई चीनी कार कंपनियों को सार्वजनिक सड़कों पर ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग में तेजी लाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

खबरों के अनुसार, चीनी उद्योग मंत्रालय से हरी झंडी मिली है और BYD, GAC, SAIC, BAIC, FAW और NIO जैसी कंपनियों को दे दी गई है। ये चीन में कुछ सबसे लोकप्रिय स्थानीय ब्रांड हैं और कुछ वैश्विक बाजारों में भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं।

इन कंपनियों को सार्वजनिक सड़कों पर ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी का अध्ययन करने के लिए परीक्षण करने की अनुमति देने के कदम को चीनी कार ब्रांडों को वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ तकनीकी दौड़ में आगे बढ़ाने के लिए चीनी सरकार की स्पष्ट इच्छा के रूप में देखा जा रहा है।

ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी साफ तौर पर कई स्थानीय नियमों और कानूनों के अधीन है, और यह क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होगी। लेकिन इस संबंध में चीन की प्रगति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव बाजार है।
विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि अगर परीक्षण काफी हद तक सफल रहे, तो परिणाम इन चीनी ब्रांडों को खुद को विश्वसनीय कंपनियों के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेंगे। जो ठोस ऑटोमोटिव विकल्प बनाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें