फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accessories: सिर्फ 3-4 हजार के लिए बच्चे की जिंदगी से न लें रिस्क, कार में जरूर लगवाएं ये इक्विपमेंट

Mon, 14 Apr 2025 12:33 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Child Accessories For Car: कार के स्टैंडर्ड सीटबेल्ट अक्सर बड़ों की सुरक्षा तो करते हैं लेकिन बच्चों के लिए यह हमेशा कारगर साबित नहीं होते। स्टैंडर्ड सीटबेल्ट 5 साल के बच्चों के लिए तो ठीक होता है, लेकिन इससे कम उम्र के बच्चों के लिए यह फिट नहीं होता।
विज्ञापन
बच्चों के लिए कार में जरूरी है ये एक्सेसरी - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Child Seat Safety Harness: कार में सफर करना आजकल आम बात हो गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कार में बैठे बच्चे की सेफ्टी कितनी पक्की है? कई बार हम गाड़ी की सेफ्टी रेटिंग, एयरबैग और ब्रेकिंग सिस्टम पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन बच्चे की सुरक्षा को लेकर लापरवाही कर बैठते हैं। सिर्फ 3 से 4 हजार रुपये में मिलने वाली चीज की अनदेखी करके आप अनजाने में अपने बच्चे की जान जोखिम में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

सेफ्टी के लिए हार्नेस जरूरी - फोटो : एआई
क्या है ये जरूरी चीज?
यहां हम बात कर रहे हैं चाइल्ड कार सीट सेफ्टी हार्नेस (Child Car Seat Safety Harness) की। यह एक ऐसा सेफ्टी गियर है जो बच्चों को कार के अंदर सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। एक्सीडेंट की स्थिति में यह हार्नेस बच्चों को न केवल गंभीर चोटों से बचाता है, बल्कि जान जाने जैसे खतरे को भी काफी हद तक कम करता है।

यह भी पढ़ें: '007' को लेकर ऐसी दीवानगी! केरल के कारोबारी ने लेम्बोर्गिनी के लिए 46 लाख रुपये में खरीदी ये नंबर प्लेट

दरअसल, कार के स्टैंडर्ड सीटबेल्ट अक्सर बड़ों की सुरक्षा तो करते हैं लेकिन बच्चों के लिए यह हमेशा कारगर साबित नहीं होते। स्टैंडर्ड सीटबेल्ट 5 साल के बच्चों के लिए तो ठीक होता है, लेकिन इससे कम उम्र के बच्चों के लिए यह फिट नहीं होता। ऐसे में एक्सीडेंट के समय छोटे बच्चों की पूरी सुरक्षा नहीं होती।
विज्ञापन

5 पॉइंट सीट हार्नेस होता है बेहतर - फोटो : एआई
दो तरह के होते हैं चाइल्ड हार्नेस
चाइल्ड कार सीट सेफ्टी हार्नेस मुख्यतौर पर दो तरह के होते हैं, 5-पॉइंट हार्नेस और 3-पॉइंट हार्नेस। 5-पॉइंट हार्नेस में बच्चे को दोनों कंधों, दोनों कूल्हों और पैरों के बीच से सुरक्षित तरीके से बांधा जाता है। इसका डिजाइन इस तरह होता है कि एक्सीडेंट के समय लगने वाला झटका बच्चे के मजबूत हिस्सों पर बराबर बंटे, जिससे कमजोर हिस्सों पर दबाव ना पड़े। वहीं, 3-पॉइंट हार्नेस आम तौर पर बड़े बच्चों (5 साल से ऊपर) के लिए होता है और दिखने में वयस्कों की सीट बेल्ट की तरह होता है। लेकिन छोटे बच्चों के लिए इसे कम सुरक्षित माना जाता है।

क्यों इतना जरूरी है हार्नेस?
तेज ब्रेकिंग या अचानक मोड़ लेने पर बच्चे कार की सीट से गिर सकते हैं या अंदर की चीजों से टकरा सकते हैं। हार्नेस ये सुनिश्चित करता है कि बच्चा अपनी जगह पर सुरक्षित रहे। इसके अलावा, ग्लोबल कार सेफ्टी रेटिंग्स (GNCAP) में बच्चों की सुरक्षा का स्कोर तभी दिया जाता है जब चाइल्ड सीट और हार्नेस का इस्तेमाल करके टेस्ट किया गया हो। मतलब, कार चाहे कितनी भी सेफ क्यों न हो, अगर हार्नेस नहीं है तो बच्चा सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें