फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Tips: जल्द खत्म हो रही आपके ईवी की बैटरी? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती, लाइफ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नियम

Thu, 20 Aug 2026 06:18 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV battery tips: क्या आपको पता है कि ईवी की परफॉर्मेंस और रेंज काफी हद तक उसकी बैटरी की सेहत पर निर्भर करती है। अगर चार्जिंग का तरीका सही नहीं है तो समय के साथ बैटरी की क्षमता कम हो सकती है और इसका असर वाहन की रेंज पर भी पड़ सकता है। खासकर लिथियम-आयन बैटरी वाली EV में कुछ सामान्य चार्जिंग आदतों को बदलकर बैटरी की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी भी ईवी लंबे समय तक अच्छी रेंज और परफॉर्मेंस दे, तो इन  जरूरी बातों का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electric vehicle battery life: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। किसी भी इलेक्ट्रिक कार या टू-व्हीलर की लाइफ और उसकी परफॉर्मेंस काफी हद तक उसमें लगी लिथियम-आयन  बैटरी पैक की सेहत पर टिकी होती है। गलत चार्जिंग हैबिट्स और लापरवाही की वजह से बैटरी की क्षमता समय से पहले कम होने लगती है, जिससे रेंज में गिरावट आती है। अपनी EV की बैटरी लाइफ को लंबी उम्र देने और हर चार्ज पर बेहतरीन रेंज पाने के लिए आपको ये पांच महत्वपूर्ण चार्जिंग टिप्स जरूर अपनाने चाहिए।

विज्ञापन


कभी न करें फुल चार्ज

  • आपने फोन में तो 80 और 20 वाला चार्जिंग नियम सुना होगा, लेकिन क्या आप ईवी का नियम जानते हैं। रोजाना के इस्तेमाल में बैटरी को बार-बार 100 प्रतिशत तक चार्ज करना सही आदत नहीं मानी जाती। लिथियम-आयन बैटरी को लगातार पूरी क्षमता तक चार्ज करने से बैटरी सेल्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
  • इसलिए सामान्य इस्तेमाल के लिए बैटरी को करीब 80% तक चार्ज रखना बेहतर है। अगर लंबी यात्रा करनी है और ज्यादा रेंज की जरूरत है, तभी 100% तक चार्ज कर सकते हैं।


एकदम जीरो भी न करें

  • इसके अलावा जिस तरह हर बार 100% चार्ज करना सही नहीं है, उसी तरह बैटरी को बार-बार पूरी तरह खत्म करना भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  • बैटरी को 0% तक डिस्चार्ज होने से पहले चार्जिंग शुरू कर देना चाहिए। जब बैटरी करीब 20% तक पहुंच जाए तो चार्जिंग शुरू करना बेहतर है।
  • रोजमर्रा के इस्तेमाल में 20% से 80% के बीच बैटरी रखने की आदत बैटरी की सेहत के लिए मददगार हो सकती है।

किस चार्जिंग का करें इस्तेमाल

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, फास्ट चार्जिंग से कम समय में बैटरी चार्ज हो जाती है, लेकिन इस प्रक्रिया में बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है। लगातार ज्यादा हीट बैटरी की लंबी अवधि की सेहत पर असर डाल सकती है।
  • इसलिए रोजाना चार्जिंग के लिए घर पर स्लो एसी चार्जर का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर, जैसे इमरजेंसी या लंबी यात्रा के दौरान किया जा सकता है।

विज्ञापन

कब करें चार्ज?

  • सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है कि लंबी ड्राइव या लगातार इस्तेमाल के बाद बैटरी गर्म हो सकती है। ऐसे में वाहन रोकते ही चार्जिंग शुरू करने से बैटरी का तापमान और बढ़ सकता है।
  • इसलिए सफर खत्म होने के बाद वाहन को कुछ समय के लिए खड़ा रहने दें। करीब 15-20 मिनट का इंतजार करने के बाद, जब बैटरी का तापमान कम हो जाए, तब चार्जिंग शुरू करना बेहतर है।
  • इसके अलावा गर्मी और तेज धूप ईवी बैटरी के लिए चुनौती पैदा कर सकती है। ज्यादा तापमान बैटरी पैक पर अतिरिक्त थर्मल लोड डाल सकता है और ओवरहीटिंग से बैटरी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
  • इसलिए कोशिश करें कि ईवी को छाया, गैराज या कवर वाली जगह पर चार्ज करें। खासकर गर्म मौसम में सीधे तेज धूप के नीचे चार्जिंग करने से बचना चाहिए।


छोटी सावधानी, लंबे समय तक बेहतर बैटरी

  • ईवी चार्जिंग के दौरान कई हादसे सामने आ चुके हैं। साथ ही ईवी की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखने के लिए चार्जिंग की आदतें महत्वपूर्ण हैं। हर बार 100% चार्ज करने, बैटरी को 0% तक ले जाने, जरूरत से ज्यादा फास्ट चार्जिंग करने, गर्म बैटरी को तुरंत चार्ज करने और तेज धूप में चार्जिंग करने से बचना चाहिए।
  • इन छोटी-छोटी सावधानियों से आपकी EV की बैटरी लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छी रेंज देने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें