फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CES 2026: उबर और ल्यूसिड ने पेश की भविष्य की सवारी, बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेगी यह 'हाई-टेक' रोबोटैक्सी

Tue, 06 Jan 2026 03:36 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लास वेगास में आयोजित CES 2026 में भविष्य की मोबिलिटी की झलक देखने को मिली, जहां उबर, ल्यूसिड ग्रुप और न्यूरो ने मिलकर अपनी नई पूरी तरह स्वायत्त रोबोटैक्सी पेश की। यह प्रोडक्शन-इंटेंट वाहन 360-डिग्री सेंसर सिस्टम, कैमरा, LiDAR और रडार से लैस है।
विज्ञापन
सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लास वेगास में आयोजित CES 2026 में भविष्य के परिवहन की एक बड़ी झलक देखने को मिली है। उबर, ल्यूसिड ग्रुप और न्यूरो ने मिलकर अपनी नई 'प्रोडक्शन-इंटेंट' रोबोटैक्सी का अनावरण किया है। यह वाहन पूरी तरह से स्वायत्त (ऑटोनॉमस) है और इसमें 360-डिग्री सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनियों ने पुष्टि की है कि इस सेवा को इस साल के अंत तक लॉन्च करने की योजना है, और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में इसका सड़क परीक्षण पहले ही शुरू हो चुका है।

तीन दिग्गज कंपनियों की साझेदारी

इस प्रोजेक्ट में तीनों कंपनियों की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से विभाजित हैं। ल्यूसिड ग्रुप अपने 'ल्यूसिड ग्रैविटी' मॉडल पर आधारित वाहन प्लेटफॉर्म प्रदान कर रही है। ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम और टेस्टिंग प्रोग्राम की जिम्मेदारी न्यूरो की है। इस रोबोटैक्सी सेवा का संचालन उबर के नेटवर्क के जरिए किया जाएगा।

रोबोटैक्सी की तकनीक और विशेषताएं

यह रोबोटैक्सी अत्याधुनिक सेंसर सिस्टम से लैस है, जिसमें कैमरे, सॉलिड-स्टेट लिडार (LiDAR) और राडार शामिल हैं। ये सभी मिलकर वाहन को चारों तरफ (360-डिग्री) देखने की क्षमता देते हैं। वाहन की छत पर एक 'हेलो मॉड्यूल' लगा है जिसमें एलईडी लाइट्स हैं। यह यात्रियों को अपनी टैक्सी पहचानने और ट्रिप स्टेटस देखने में मदद करेगा। उबर के जरिए डिजाइन किए गए केबिन में 6 यात्रियों के बैठने की जगह है। यात्री अंदर लगी स्क्रीन्स के जरिए म्यूजिक, तापमान और हीटेड सीट्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इस वाहन का दिमाग एनवीडिया ड्राइव AGX थोर चिप के जरिए संचालित है, जो जटिल ट्रैफिक स्थितियों को संभालने में सक्षम है।

टेस्टिंग और सुरक्षा

कंपनियों के अनुसार, दिसंबर 2025 से सैन फ्रांसिस्को में परीक्षण शुरू हो चुके हैं। वर्तमान समय में न्यूरो प्रशिक्षित ऑपरेटरों की देखरेख में इन प्रोटोटाइप का परीक्षण कर रहा है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक सड़कों पर उतरने से पहले इसे सिमुलेशन और बंद ट्रैक पर कड़े परीक्षणों से गुजारा गया है।

उत्पादन और उपलब्धता

अगर सभी अंतिम परीक्षण सफल रहते हैं, तो इस रोबोटैक्सी का बड़े पैमाने पर उत्पादन इसी साल एरिजोना में ल्यूसिड की फैक्ट्री में शुरू होने की उम्मीद है। CES के दर्शक इस वाहन को 8 जनवरी तक लास वेगास के फॉनटेनब्लू होटल में एनवीडिया के शोकेस में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें