फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Ministry: अब सर्विस रोड भी होंगी मेन हाईवे जितनी मजबूत, सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिए नए निर्देश

Sat, 08 Nov 2025 04:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क मंत्रालय का मानना है कि यह कदम देश में सड़क अवसंरचना की कुल गुणवत्ता और टिकाऊपन बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा सुधार साबित होगा। 
विज्ञापन
National Highway - फोटो : X/@Nitin_Gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अब नेशनल हाइवे (एनएच) के साथ बनने वाली सर्विस रोड्स की क्वालिटी भी मेन रोड जैसी ही होगी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपनी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सर्विस रोड्स को मुख्य हाईवे के बराबर टिकाऊ और मजबूत डिजाइन किया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Road Safety: गुरुग्राम में ट्रैफिक का नया डिजिटल समाधान, गूगल मैप्स और पुलिस ने लॉन्च किया हाई-टेक नेविगेशन अलर्ट सिस्टम

सर्विस रोड्स पर ट्रैफिक का बढ़ता दबाव
मंत्रालय ने अपने हालिया सर्कुलर में बताया कि कई बार मेन हाईवे पर मरम्मत या निर्माण कार्य के दौरान पूरे ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट करना पड़ता है। इसके अलावा, शहरी, सेमी-शहरी और इंडस्ट्रियल इलाकों में सर्विस रोड्स पर ट्रैफिक वैसे भी ज्यादा रहता है क्योंकि वहां हाईवे तक सीधी पहुंच सीमित होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: IRC में बोले नितिन गडकरी- नए प्रयोगों से ही बनेगा नया भारत, नई तकनीक पर करें काम

समय से पहले खराब हो रही हैं सर्विस रोड्स
मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हालात में सर्विस रोड्स की हालत जल्दी खराब हो जाती है। सर्कुलर में कहा गया, "सर्विस रोड्स पर अधिक भार आने से वे समय से पहले टूटने लगती हैं और बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है।"

इसलिए अब निर्देश दिया गया है कि सर्विस रोड्स की डिजाइनिंग करते समय ही उनकी मजबूती और लंबी उम्र को ध्यान में रखा जाए।

यह भी पढ़ें - Super Formula: जापान की सुपर फॉर्मूला रेस भारत आ सकती है! जापानी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा ग्रेटर नोएडा 

यह भी पढ़ें - MINI Countryman SE All4: मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी लॉन्च भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अब ड्रेनेज सिस्टम भी होगा बेहतर
मंत्रालय ने यह भी कहा कि सर्विस और स्लिप रोड्स में सही ड्रेनेज सिस्टम होना जरूरी है ताकि पानी जमने से सड़क को नुकसान न हो। सभी हाईवे एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि इंडियन रोड्स कांग्रेस (IRC) के मानकों के अनुसार सर्विस रोड्स का निर्माण और जल निकासी प्रणाली बनाई जाए।

यह भी पढ़ें - Car Theft: हाई-टेक चोरों ने जाहिर की इन मॉडर्न कारों की कमजोंरियां, इस आसान तरीके से मिनटों में करते कार चोरी 

यह भी पढ़ें - Diesel Cars Fuel Efficiency: क्यों डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज देती हैं, जानें क्या है खासियत
विज्ञापन

बेहतर सर्विस रोड से मिलेगी आरामदायक यात्रा
इस फैसले के बाद यात्रियों को खराब और टूटी हुई सर्विस रोड्स से राहत मिलेगी। नए मानकों के बाद सर्विस रोड्स न सिर्फ ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान सुरक्षित रहेंगी, बल्कि लंबी अवधि तक कम रखरखाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

सड़क मंत्रालय का मानना है कि यह कदम देश में सड़क अवसंरचना की कुल गुणवत्ता और टिकाऊपन बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा सुधार साबित होगा। 

यह भी पढ़ें - EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की 

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई योजना, इस हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेंगी कतारें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें