सरकार यह बदलाव क्यों करना चाहती है?
इस फैसले के पीछे सरकार का मकसद हाईवे यात्रा को तेज, आसान और अधिक पारदर्शी बनाना है।
- यात्रा में तेजी: नकद भुगतान और छुट्टे पैसों की झंझट खत्म होने से टोल पर लगने वाली लंबी कतारें कम होंगी।
- ईंधन की बचत: बार-बार रुकने और चलने की प्रक्रिया घटने से पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम होगी।
- पारदर्शिता: डिजिटल भुगतान से हर लेन-देन का स्पष्ट रिकॉर्ड रहेगा, जिससे गड़बड़ी की गुंजाइश घटेगी।
सरकार का मानना है कि इससे यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
यह भी पढ़ें - Car Modification: बंगलूरू में अवैध कार मॉडिफिकेशन पड़ा भारी, ₹70,000 की कार पर लगा ₹1.1 लाख का जुर्माना
क्या यह बैरियर-फ्री टोलिंग की ओर पहला कदम है?
कैशलेस टोलिंग को मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस सिस्टम के तहत:
- टोल प्लाजा पर कोई फिजिकल बैरियर नहीं होगा
- वाहन बिना रुके हाईवे स्पीड पर ही टोल क्षेत्र से गुजर सकेंगे
- टोल शुल्क अपने आप डिजिटल तरीके से कट जाएगा
फिलहाल, इस "नो-स्टॉप टोलिंग" तकनीक का पायलट प्रोजेक्ट देश के 25 टोल प्लाजा पर परीक्षण के तौर पर चल रहा है।
यह भी पढ़ें - GRAP III: दिल्ली-NCR में ग्रेप चरण-3 किया गया लागू, जानें क्या पाबंदियां लगीं, ये वाहन नहीं चलेंगे
यात्रियों को अभी क्या तैयारी करनी चाहिए?
टोल प्लाजा पर परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।
- फास्टैग इस्तेमाल करने वाले यह सुनिश्चित करें कि उनका टैग एक्टिव हो और उसमें पर्याप्त बैलेंस हो।
- फास्टैग नहीं है तो स्मार्टफोन में यूपीआई एप चालू और लिंक्ड रखें।
- डिजिटल भुगतान की व्यवस्था न होने पर टोल प्लाजा से लौटाया जा सकता है या जुर्माना भी लग सकता है।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगा एनओसी, जानें क्यों लाया गया ये नया नियम?
आगे क्या बदलेगा?
अगर यह योजना तय समय पर लागू होती है, तो हाईवे यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है।
- कम जाम
- कम ईंधन खर्च
- और तेज, सुगम सफर
सरकार का फोकस अब ऐसे सिस्टम पर है, जहां टोल भुगतान ड्राइवर के लिए एक अदृश्य और सहज प्रक्रिया बन जाए।
यह भी पढ़ें - Fuel Efficiency Test: अब एसी ऑन कर होगा कारों का माइलेज टेस्ट, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
यह भी पढ़ें - Car Offers: MY2025 कारों पर भारी डिस्काउंट, हैचबैक से SUV और EV तक मिल रहे बड़े ऑफर, जानें डिटेल्स