फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: सावधान! कार के साथ किया यह काम तो बेकार हो जाएगी गाड़ी, रखें इस बात का ध्यान

Thu, 30 May 2024 01:33 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी कार को हफ्ते में दो बार पानी से धोते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। ये जरा सी गलती लाखों की कार को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। आगे पढ़ें क्या है इसकी पूरी डिटेल। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश  के अधिकतर कार मालिक अपनी कार का ध्यान रखते हैं। ज्यादातर लोग छुट्टी वाले दिन कार की अच्छी से साफ-सफाई करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह जानकारी आपके होश उड़ा सकती है। दरअसल काफी लोग कार को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहते हैं। ऐसे में वे कार को हफ्ते में दो बार पानी से धोते हैं, मगर सही जानकारी के अभाव में लोग अपनी लाखों की कार के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल। 

विज्ञापन

कार के पेंट का फीका पड़ना

जब भी लोग नई गाड़ी खरीदते हैं तो शुरूआती दिनों में कार का काफी खास ध्यान रखते हैं। लोग कार की चमक को बरकरार रखने के लिए उसे साफ रखते हैं। ऐसे में लोग पानी का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कार को लिमिट से ज्यादा पानी से धोने पर कार के पेंट और कलर फीका पड़ सकते हैं। साथ ही पेंट में दरार भी आ सकती है। अगर आप ऐसा लंबा समय तक करते हैं तो इस वजह से कार के बाहरी हिस्सों पर जंग लगने की परेशानी आ सकती है। 

मिश्रण से कार को नुकसान

आपने भी कई बार देखा होगा कि छुट्टी वाले दिन लोग अपनी कार को पानी और साबुन से साफ करते हैं। लोगों की यह गलती कार के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है। दरअसल साबुन और पानी का मिश्रण कार की चमक और पेंट के लिए बेहद हानिकारक होता है। 

सख्त स्पंज का इस्तेमाल

कई लोग कार साफ करने के लिए सख्त स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कई बार कार साफ करते वक्त कार का पेंट खराब हो जाता है। साथ ही हल्की खरोंच भी आ जाती है। कार मालिकों की यह गलती कार की लाइफ को कम कर देती है। ऐसे में कार को लंबे समय तक दुरुस्त रखने के लिए भूलकर भी सख्त स्पंज का इस्तेमाल न करें। 

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में दिक्कत

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार को पानी से धोते समय गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का खास ध्यान रखना होता है। अगर गलती से पानी कार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चला गया तो फिर ठीक कराने में ज्यादा खर्चा आ सकता है। 
विज्ञापन

जरूरत पर धोएं कार

कार जब भी बहुत ज्यादा गंदी हो या फिर किसी तरह का कीचड़ लगा हो तभी कार को पानी से धोना चाहिएय़। हालांकि, इस दौरान पानी को संभालकर खर्च करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें