भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुआ है। साथ ही साथ कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन और मौजूदा सेमीकंडक्टर चिप की कमी जैसे मुद्दों से जूझ रही है। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है, जिससे कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। अगर आप आज एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मॉडल के आधार पर 6 महीने से लेकर 2 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
Tata Tigor
- फोटो : Tata Motors
हाल के दिनों में एसयूवी की मांग में तेजी आई है। लेकिन Volkswagen और Skoda जैसी कंपनियों ने सेडान सेगमेंट में नए कार लॉन्च कर ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री धीरे-धीरे बढ़ रही है और चुनौतियों का सामना कर रही है।
कोविड-19 के बाद से सेमिकंडक्टर चिप की किल्लत से पूरी दुनिया जूझ रही है। ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके बाद यूक्रेन-रूस का युद्ध और चीन में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते मामलों की वजह से चुनौतियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इन सब समस्याओं ने एक साथ मिलकर वाहन उद्योग की मुश्किलों में इजाफा किया है।
Maruti Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
चिप का संकट गहराया
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि इन सब समस्याओं के बीच देरी का मुख्य कारण सेमीकंडक्टर की कमी रही। इसकी वजह से सप्लाई कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां कुछ समय तक जारी रहने की संभावना है।
Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition
- फोटो : Hyundai
इन कारों का वेटिंग पीरियड - 1 से 2 महीना
हैचबैक या सेडान सेगमेंट में कुछ मॉडल जैसे Hyundai Grand i10 Nios, Maruti Suzuki Celerio, WagonR, Tata Tigor पर वेटिंग पीरियड एक या दो महीना है। जानकारों का कहना है कि सेमिकंडक्टर चिप की कमी साल 2023 या 2024 तक बनी रह सकती है। इसलिए नई कार खरीदने वालों के लिए फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं हैं।
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
इन कारों का वेटिंग पीरियड - 6 महीना
सामान्य तौर पर वाहनों की डिलीवरी में देरी कॉम्पैक्ट एसयूवी और प्रीमियम कार सेगमेंट में होती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार XUV700, Mahindra Thar के अलावा, ह्यूंदै की लोकप्रिय एसयूवी Hyundai Creta या Venue (अपकमिंग न्यू वर्जन), मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल Maruti Suzuki Ertiga जैसी कारों में कम से कम छह महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
डेढ़ साल से ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली कारें
हाल ही में महिंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उसकी Thar और XUV700 जैसी एसयूवी की बाजार में बंपर मांग दर्ज की गई है। कंपनी की एसयूवी रेंज में बुकिंग की कुल संख्या 1,70,000 से ज्यादा है। थार सहित इसके कुछ ब्रांडों का वेटिंग पीरियड 6 से 9 महीने है। जबकि एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड 18-24 महीने तक पहुंच गया है।